main page

Happy Birthday Rishi Kapoor: अपनी ही शादी के दिन बेहोश हो गए थे ऋषि और नीतू सिंह, वजह जानकार होगी हैरानी

Updated 04 September, 2020 11:41:21 AM

फिल्म इंडस्ट्री में दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को उनके शानदार अभिनय के लिए याद किया जाता है। भले ही आज एक्टर हमारे बीच में नहीं, लेकिन आज भी उनकी यादों का सिलसिला यूं ही बर्करार है। बता दें ऋषि कपूर 4 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते थे। अगर ऋषि हमारे बीच में होते तो वो आज अपना 68वां बर्थेडे सेलिब्रेट करते। चलिए आज एक्टर के बर्थडे पर उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ यादें ताजा करते हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री में दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को उनके शानदार अभिनय के लिए याद किया जाता है। भले ही आज एक्टर हमारे बीच में नहीं, लेकिन आज भी उनकी यादों का सिलसिला यूं ही बर्करार है। बता दें ऋषि कपूर 4 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते थे। अगर ऋषि हमारे बीच में होते तो वो आज अपना 68वां बर्थेडे सेलिब्रेट करते। चलिए आज एक्टर के बर्थडे पर उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ यादें ताजा करते हैं।

Bollywood Tadka
ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर, 1952 को मुंबई में हुआ था। ऋषि को अभिनय विरासत में मिला और उन्होंने बतौर बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। बतौर हीरो उन्होंने अपना डेब्यू साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉबी' से किया था। इसी फिल्म ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। अपने करियर में ऋषि कपूर ने कई सुपरहिट फिल्में हिंदी सिनेमा को दी हैं।

Bollywood Tadka


वहीं ऋषि कपूर के अफेयर की बात करें तो उनका नाम सबसे पहले डिंपल कपाड़िया के साथ जुड़ा था। ऋषि और डिंपल में फिल्म बॉबी में एक साथ काम किया था। इसी बीच दोनों के अफेयर की खबरें सुनने में आई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार ऋषि ने अपने पिता के डर की वजह से डिंपल संग अपने प्यार का इजहार नहीं किया था।

Bollywood Tadka

 
इसके बाद साल 1974 में ऋषि ने फिल्म जहरीला इंसान में नीतू सिंह के साथ काम किया। उस वक्त नीतू सिर्फ 14 साल की थी। ऋषि को नीतू को परेशान करना काफी अच्छा लगता था और वो उन्हें छेड़ा करते थे। जिससे नीतू परेशान हो जाती थी।  नोंक-झोंक के बीच दोनों को एक दूसरे के करीब आए और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।

Bollywood Tadka


प्यार की बाद शादी तक पहुंच गई। ऋषि और नीतू की शादी 22 जनवरी 1980 को हुई थी। इस शादी में नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ था कि सब घबरा गए थे। आपको सुनकर हंसी आएगी कि नीतू और ऋषि दोनों अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे। नीतू की शादी का लहंगा इतना भारी था कि वो इसे संभालने की वजह से ही बेहोश हो गई थी और ऋषि शादी में इतनी भीड़ देखकर बेहोश हो गए थे। ऋषि को घोड़ी पर बैठते वक्त चक्कर आ गए थे। 

Bollywood Tadka


बता दें ऋषि और नीतू ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। 'रफू चक्कर', 'दूसरा आदमी', 'कभी-कभी', 'अमर अकबर एंथोनी' जैसी फिल्मों में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। 
 

: suman prajapati

Rishi kapoorbirthdaylove storyBollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...