main page

पड़ोसियों को मिला विराट-अनुष्का की शादी का न्यौता, दिया था क्या झूठा बयान?

Updated 08 December, 2017 04:09:20 PM

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पिछले दिनों में शादी की खूब चर्चाएं हो रही है। हाल ही में अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर फैमिली के साथ रवाना होते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके पिता अजय कुमार शर्मा, मां अशिमा और भाई कर्णेश शर्मा को साथ में काफी बड़े-बड़े सूटकेस साथ ले जाते देखा गया। कुछ मीडिया रिपो

मुंबई: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पिछले दिनों में शादी की खूब चर्चाएं हो रही है। हाल ही में अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर फैमिली के साथ रवाना होते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके पिता अजय कुमार शर्मा, मां अशिमा और भाई कर्णेश शर्मा को साथ में काफी बड़े-बड़े सूटकेस साथ ले जाते देखा गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोगों को विराट-अनुष्का की शादी का न्यौता भी मिला है।

खबरों के मुताबिक वरसोवा के बदरीनाथ टॉवर में रह रहे अपने पड़ोसियों को अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा ने शादी में आने का न्यौता दिया है। विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा की शादी इटली के में 12 दिसंबर को होने की खबर है। सूत्रों की माने तो अभिनेत्री के पिता ने बिल्डिंग के चुनिंदा पड़ोसियों को शादी में शामिल होने का न्यौता दिया है।

जानकारी के मुताबिक पड़ोसी इटली तो नहीं जा पाएंगे लेकिन उन्होंने अनुष्का के पिता से शादी की अपडेट देते रहने की गुजारिश की है। लेकिन पड़ोसियों को स्टार परिवार की ओर से कहा गया है कि शादी की अपडेट और खबरें मीडिया से साझा ना करें।

:

neighborswedding invitationVIRAT KOHLIAnushka Sharma

loading...