main page

टूट जाएगी अंकिता-विक्की की शादी! ईशा कोप्पिकर संग तलाक को टिम्मी नारंग ने किया कंफर्म..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 29 December, 2023 05:44:55 PM

टीवी के मोस्ट पाॅपुलर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों रियालिटी शो 'बिग बाॅस 17' में नजर आ रहे हैं। शो में आए दिन ये कपल लड़ते झगड़ते नजर आ रहा है, लेकिन इस बार अंकिता अपने पति से इस कदर नाराज हो गई हैं कि उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है। अंकिता अब विक्की के साथ और नहीं रहना चाहती। वहीं, हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी के मोस्ट पाॅपुलर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों रियालिटी शो 'बिग बाॅस 17' में नजर आ रहे हैं। शो में आए दिन ये कपल लड़ते झगड़ते नजर आ रहा है, लेकिन इस बार अंकिता अपने पति से इस कदर नाराज हो गई हैं कि उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है। अंकिता अब विक्की के साथ और नहीं रहना चाहती। वहीं, हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
 

 

अपने पहले तमिल हीरो विजयकांत के निधन से टूटीं देबिना बनर्जी

साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर विजयकांत का बीते दिन निधन हो गया था। कोरोना के कारण एक्टर की 71 साल में मौत हो गई। विजयकांत के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए एक्टर और राजनेता के देहांत पर शोक व्यक्त करते नजर आए। वहीं, टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी भी विजयकांत के निधन से टूट गईं और उन्होंने अपने पहले तमिल हीरो को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

 

नई दुल्हन संग डिनर डेट पर निकले अरबाज खान 

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अरबाज खान ने हाल ही में गर्लफ्रेंड शूरा खान संग दूसरी शादी रचाई है, जिसके बाद वह लगातार चर्चा में बने हुए है। कपल की वेडिंग फोटो सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। इसी बीच बीते गुरुवार अरबाज अपनी लेडीलव संग डिनर डेट पर निकले, जहां वह मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं। अब अरबाज-शूरा की डिनर डेट की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

 

अनुपम खेर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते है। बीते गुरुवार एक्टर ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। फैंस अनुपम के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।


'प्यारे दोस्त को खोना बहुत बड़ा दुर्भाग्य..विजयकांत के निधन से टूटे रजनीकांत

 


साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर और राजनेता विजयकांत का 28 दिसंबर को निधन हो गया। आज दिग्गज को आइलैंड ग्राउंड में दफनाया गया। 71 साल के विजयकांत के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा सदमा लगा है। वहीं सुपरस्टार रजनीकांत भी उनके देहांत से बेहद दुखी हैं। हाल ही में उन्होंने विजयकांत को अंतिम विदाई देने के बाद मीडिया के साथ अपना दुख साझा किया।


बॉयफ्रेंड पुलकित के बर्थडे पर कृति खरबंदा का खास पोस्ट
अभिनेता पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने जब से अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया है तब से वे अपनी प्यारी-प्यारी तस्वीरों से शहर को रंगने से कभी नहीं कतराते हैं। उनके बहुत से प्रशंसक उनके वास्तविक जीवन के रोमांस पर फिदा हैं और दोनों को अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी यात्राओं से लेकर अपने दैनिक जीवन की झलकियाँ साझा करते देखा जाता है। अब पुलकित के 40वें जन्मदिन के मौके पर कृति ने मंच पर अपने बॉयफ्रेंड के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है।

 

शिखर धवन के दर्द का साथी बने अक्षय कुमार

इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन इस समय बेहद ही मुश्किलों भरे दौर से गुजर रहे हैं। शिखर धवन प्रोफैशनल और पर्सनल लाइफ में बेहद उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ उन्हें  टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही है हालांकि वह इंडियन प्रीमियर लीग में आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के कप्तान जरूर हैं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी ठीक नहीं चल रही है। शिखर धवन का हाल ही में पत्नी आयशा मुखर्जी से उनका तलाक हुआ है। पत्नी से अलग होने के बाद धवन अपने बेटे जोरावर से एक साल से नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में उन्होंने जोरावर के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट किया। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में धवन ने कहा कि उन्हें उन सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ब्लॉक कर दिया गया है जहां से वो अपने बेटे से जुड़ सकते थे। धवन ने यह सीधे तौर पर अपनी पत्नी आयशा के ऊपर आरोप लगाया। वहीं अब धवन के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानि बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी रिएक्ट किया। 


2024 में दुल्हनिया बनेंगी मलाइका अरोड़ा ! 

बाॅलीवुड एक्टर अरबाज खान हाल ही में दूसरी बार दुल्हा बने। अरबाज खान ने 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग निकाह रचाया। वहीं अब ऐसा लग रहा है कि उनकी एक्स-वाइफ मलाइका अरोड़ा भी दोबारा शादी करने का मन बना रही हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद मलाइका अरोड़ा ने  इसका हिंट दिया। इसका खुलासा उन्होंने रियालिटी डांस शो 'झलक दिखला जा 11' के सेट पर किया।

14 साल बाद अलग हुईं राहें: ईशा कोप्पिकर संग तलाक को टिम्मी नारंग ने किया कंफर्म

 

 इंडस्ट्री की खल्लास गर्ल यानि एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरे हैं कि ईशा कोप्पिकर ने शादी के 14 साल बाद पति टिम्मी नारंग संग अपनी राहें अलग कर ली हैं। वहीं अब टिम्मी ने इन खबरों पर अपना रिक्शन दिया है और सच्चाई बताई है। टिम्मी उर्फ रोहित नारंग ने ईशा कोप्पिकर संग अपने तलाक की खबरों को कंफर्म कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक टिम्मी ने कहा-'ईशा और मैं आपसी सहमति से अलग हो गए हैं।यह हमारे लिए बहुत कठिन समय है।प्लीज हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें।'

 

Bigg Boss 17:टूट जाएगी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी! 

टीवी के मोस्ट पाॅपुलक कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों रियालिटी शो 'बिग बाॅस 17' में नजर आ रहे हैं। शो में आए दिन ये कपल लड़ते झगड़ते नजर आ रहा है। शो को ढाई महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन दोनों के आपसी मुद्दे ही खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। यूं तो अंकिता और विक्की के बीच काफी बार भारी झगड़ा हो चुका है लेकिन इस बार अंकिता अपने पति से इस कदर नाराज हो गई हैं कि उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है। अंकिता अब विक्की के साथ और नहीं रहना चाहती।

 

कौन है ये...Orry ने श्रुति हासन को कहा रूड को भड़की एक्ट्रेस

 

बाॅलीवुड और टाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों ही सेलेब्स के फेवेरट ओरी ने श्रुति हासन को लेकर एक ऐसा कमेंट किया था जिससे  हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल, ओरी ने श्रुति हासन को रूड कहा था। ओरी ने दावा किया था कि जब वे एक-दूसरे से मिले तो श्रुति ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया बल्कि उनके पति बेहद अच्छे हैं। वहीं अब एक इंटरव्यू में श्रुति ने इन सब बातों पर चुप्पी तोड़ी। श्रुति ने कहा कि वह नहीं जानती कि ओरी कौन है। उन्होंने कहा कि वह लोगों के साथ वैसा ही व्यवहार करती हैं जैसा लोग उनके साथ करते हैं।

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...