main page

नेहा पेंडसे के घर से चोरी हुए लाखों के गहने, नन्हे बच्चे का स्वागत करेंगी दीपिका पादुकोण! पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Updated 04 January, 2024 05:43:30 PM

बी-टाउन के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को 5 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक यह कपल पेरेंट्स नहीं बना। इसी बीच एक इंटरव्यू में दीपिका ने खुलासा किया है कि वे अब रणवीर संग फैमिली प्लानिंग कर रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस नेहा पेंडसे के घर से गहनों की चोरी हो गई है। चोर ने गहने चुराकर नेहा को 6 लाख का चूना लगाया है। एक्ट्रेस के पति के ड्राइवर ने पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को 5 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक यह कपल पेरेंट्स नहीं बना। इसी बीच एक इंटरव्यू में दीपिका ने खुलासा किया है कि वे अब रणवीर संग फैमिली प्लानिंग कर रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस नेहा पेंडसे के घर से गहनों की चोरी हो गई है। चोर ने गहने चुराकर नेहा को 6 लाख का चूना लगाया है। एक्ट्रेस के पति के ड्राइवर ने पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

नेहा पेंडसे के घर हुई चोरी, अलमारी से गायब हुए लाखों के गहने 

एक्ट्रेस नेहा पेंडसे को लेकर एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस के घर से गहनों की चोरी हो गई है। चोर ने गहने चुराकर नेहा को 6 लाख का चूना लगाया है। एक्ट्रेस के पति के ड्राइवर ने पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई है।

ऑफिशयली एक-दूजे के हुए आइरा-नूपुर

ऐसा कहा जाता है जब एक पिता अपनी बेटी के हाथ पीले कर देता है तो वह गंगा नहा लेता है। ऐसे ही आमिर खान भी गंगा नहा लिए। 3 जनवरी को आमिर खान ने अपनी लाडली आइरा खान का हाथ  फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे को सौंप दिया। आइरा खान और नूपुर शिखरे ने रजिस्टर्ड मैरिज की। इस दौरान आमिर खान के दामाद जी अलग ही अंदाज में नजर आए।  रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान दूल्हे मिया जिम वियर में दिखे जिसे देख हर कोई हैरान था।

 

8KM दौड़ लगाकर जिम लुक में अपनी दुल्हनिया आइरा खान को लेने पहुंचे नूपुर शिखरे


मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का लाडली आइरा खान बीते बुधवार अपने सपनों के राजकुमार नूपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। हालांकि, आइरा-नूपुर की शादी में अन्य शादियों जैसा कोई बैंड बाजा बारात या घोड़े में सवार दूल्हे राजा देखने को नहीं मिले। दोनों ने अलग ही तरीके से शादी रचाई, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दूल्हे राजा नूपुर घोड़े में बैठकर  बैंड बाजे की बजाए पैदल ही अपनी दुल्हनिया को लेने ससुराल पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

नन्हे बच्चे का स्वागत करेंगी दीपिका पादुकोण!

बी-टाउन के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को 5 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक यह कपल पेरेंट्स नहीं बना। वहीं, फैंस दोनों की तरफ से खुशखबरी सुनने के लिए काफी बेताब रहते हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में दीपिका ने खुलासा किया है कि वे अब रणवीर संग फैमिली प्लानिंग कर रही हैं।  

दोस्त की हल्दी सेरेमनी में तेजस्वी-करण ने जमाया रंग 

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 के दौरान करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को एक-दूजे से इश्क हुआ था और अब भी दोनों के बीच प्यार यूं ही बरकरार है। दोनों जहां भी जाते हैं अपनी केमिस्ट्री से हमेशा फैंस का दिल जीतते नजर आते हैं। अब हाल ही में तेजरन ने अपने किसी दोस्त की डेस्टिनेशन वेडिंग अटैंड की, जहां दोनों खूब धमाल मचाते नजर आए। शादी में अपनी मस्ती की तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

अस्पताल में भर्ती हुईं उर्फी जावेद

1 जनवरी से नए साल 2024 का आगाज हो चुका है। हालांकि, किसी के लिए इस साल की शुरुआत बेहद अद्भुत रही तो किसी के लिए बेहद बुरी। वहीं,  बिग बॉस ओटीटी फेम और एक्ट्रेस उर्फी जावेद के लिए 2024 की शुरुआत मुश्किल भरी रही है। एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए फैंस को दी है।

 

 मां बनने के बाद सोनम ने अपनी फिटनेस जर्नी पर की बात 
 
अक्सर यह देखा जाता है कि बच्चे के जन्म के बाद माओं का वजन बढ़ जाता है। उनकी शक्ल और शरीर में कई तरह के बदलाव आ जाते हैं। हालांकि, बॉलीवुड हसीनाओं में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। एक्ट्रेसेस मां बनने के कुछ समय बाद ही पहले जैसी फिट नजर आती हैं और अपनी फिटनेस से लोगों को चौका देती हैं। उन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस सोनम कपूर, जिन्होंने बेटे के जन्म के बाद खुद को मेनटेन रखा और वजन नहीं बढ़ने दिया। अब हाल ही में सोनम ने मां बनने के बाद अपनी मेनटेनेंस जर्नी पर बात की और अपनी कुछ स्टनिंग तस्वीरें भी शेयर की।

ये तो काजोल-ऐश्वर्या का मिश्रण है..आशा भोसले की नातिन की खूबसूरती की चर्चा 

बॉलीवुड स्टार्स और उनके बच्चे अक्सर अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। स्टार्स किड्स खूबसूरती के मामले में अपने पेरेंट्स को भी टक्कर देते नजर आते हैं। वहीं अब हाल ही में लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले के साथ उनकी नातिन जनाई भोसले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जनाई अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत रही हैं। खास बात तो यह है कि लोगों को उनकी शक्ल पर एक साथ दो दो एक्ट्रेसेस की झलक दिखाई दे रही है। 

 

बाली में गर्लफ्रेंड अलेखा संग रोमांटिक वेकेशन मना रहे आदर जैन 

एक्टर आदर जैन इन दिनों अपने नए प्यार को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर अलेखा आडवाणी को डेट कर रहे हैं और अक्सर उसके साथ प्यार भरे पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में आदर ने अपनी लेडीलव संग कुछ नई तस्वीरें शेयर की, जो इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।

 

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की प्यार भरी नोकझोंक 

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने एक बार फिर खुलकर बातचीत से अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है, जिसे अभिनेता ने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर साझा किया है। यह आदान-प्रदान, जहां शिल्पा राज से उनके प्रति उनके प्यार के बारे में पूछती है, न केवल उनकी आकर्षक केमिस्ट्री दिखाती है, बल्कि उनके मजाकिया अंदाज को भी उजागर करती है।

 

Content Writer: suman prajapati

big newsentertainment worldTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...