main page

टेडी बियर-थीम बेबी शावर पार्टी: शाॅर्ट ड्रेस में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की जसमीत ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप,'बेबी शार्क ए-डू-डू' साॅन्ग पर थिरकी Mom To Be

Updated 30 January, 2024 11:45:02 AM

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की जसमीत यानि टीवी एक्ट्रेस शिरीन सेवानी इन दिनों अपनी लाइफ के दूसरे बेहतरीन फेज प्रेग्नेंसी पीरियड से गुजर रही हैं। शिरीन जल्द ही पति उदय सचान के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। बीते दिनों ही उनके परिवार ने एक भव्य गोद भराई होस्ट की थी।

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की जसमीत यानि टीवी एक्ट्रेस शिरीन सेवानी इन दिनों अपनी लाइफ के दूसरे बेहतरीन फेज प्रेग्नेंसी पीरियड से गुजर रही हैं। शिरीन जल्द ही पति उदय सचान के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। बीते दिनों ही उनके परिवार ने एक भव्य गोद भराई होस्ट की थी।

Bollywood Tadka

इस गोदभराई में शिरीन दुल्हन की तरह सजी थी। वहीं ट्रेडिशनल गोद भराई के बाद उनकी फैमिली ने  एक और बेबी शावर होस्ट किया। इस बार शिरीन की बेबी शावर पार्टी का थीम टेडी बीयर था। 29 जनवरी 2024 को शिरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया।

Bollywood Tadka

क्लिप में हम शिरीन को बेबी शॉवर पार्टी के लिए तैयार होते हुए देख सकते हैं। रेड फ्रिल्स और फ्लोरल प्रिंट वाली स्केटर ड्रेस में वह बेहद प्यारी लग रही थीं। उन्होंने एक्सेसरीज कम से कम रखी थीं और बालों को पीछे की तरफ बो क्लिप से बांधा हुआ था। होने वाली मां का लुक हाई बूट्स के साथ पूरा हुआ था। शिरीन अपनी बेबी शॉवर पार्टी में 'बेबी शार्क ए-डू-डू' गाने पर डांस करती नजर आईं।

Bollywood Tadka

 

वीडियो में हम शिरीन की गोद भराई की रस्म की खूबसूरत सजावट भी देख सकते हैं। वह रेड बैकग्राउंड के सामने खड़ी थी, जिस पर लिखा था, "हम मुश्किल से इंतजार कर सकते हैं।" इसे रंग-बिरंगे पेस्टल-टोन वाले गुब्बारों और एक बड़े टेडी बियर से सजाया गया था।

शिरीन सेवानी ने 6 दिसंबर 2020 को उदय सचान के साथ शादी रचाई थी। 13 जनवरी 2024 को शिरीन ने इंस्टाग्राम पर अपने ड्रीमी गोद भराई समारोह की झलकियां पोस्ट की थीं।

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Shirin SewaniTeddy BearThemedBaby ShowerTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...