सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी 7 फरवरी को सात फेरे लेकर एक दूजे के हो गए हैं। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाने के बाद अब कियारा पति संग अपने ससुराल लौट आई हैं। वहां से लौटते वक्त कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान न्यूलीवेड कपल शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने एक साथ जबरद
08 Feb, 2023 05:24 PMxबॉलीवुड तड़का टीम. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी 7 फरवरी को सात फेरे लेकर एक दूजे के हो गए हैं। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाने के बाद अब कियारा पति संग अपने ससुराल लौट आई हैं। वहां से लौटते वक्त कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान न्यूलीवेड कपल शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने एक साथ जबरदस्त पोज देता नजर आया। दोनों की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बी-टाउन की नई जोड़ी एक साथ बेहद प्यारी लग रही है।

इस दौरान कियारा आडवाणी ब्लैक आउटफिट के साथ ग्रे कलर की शॉल लिए नजर आ रही हैं।

चेहरे पर चश्मा, मांग में सिंदूर पति संग किया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इस दौरान सिद्धार्थ व्हाइट टी, डेनिम पैंट और ब्लैक जैकेट में काफी डैशिंग लग रहे हैं।

अपने हाथों का चूड़ा और मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए न्यूलीवेड कियारा पति संग कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं। दोनों की जोड़ी एक साथ खूब जच रही है।

बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी से पहले एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। हालांकि, कपल ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया, लेकिन अब 7 फरवरी को सात फेरे लेकर कियारा हमेशा के लिए सिद्धार्थ की हो गई हैं। दोनों की जोड़ी पर फैंस खूब प्यरा बरसा रहे हैं।