main page

अश्लील कपड़ो को लेकर ट्रोल हुई तापसी पन्नू ने यूजर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब

Updated 19 November, 2017 12:14:00 PM

सोशल मीडिया पर अक्सर सैलेब्स अपने फोटोज पोस्ट करते रहते हैं। जिसके लिए कभी उन्हें तारीफ मिलती है तो कभी वो ट्रोल भी हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में तापसी पन्नू के साथ हुआ। सोशल मीडिया पर उनके कपड़ों का मजाक बनाने वाले यूजर्स को आड़े हाथ लिया। तापसी ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह काले और सफेद रंग की स्ट्रेपलेस परिधान पहने नजर आ रही थीं।

मुंबई: सोशल मीडिया पर अक्सर सैलेब्स अपने फोटोज पोस्ट करते रहते हैं। जिसके लिए कभी उन्हें तारीफ मिलती है तो कभी वो ट्रोल भी हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में तापसी पन्नू के साथ हुआ। सोशल मीडिया पर उनके कपड़ों का मजाक बनाने वाले यूजर्स को आड़े हाथ लिया। तापसी ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह काले और सफेद रंग की स्ट्रेपलेस परिधान पहने नजर आ रही थीं। इसमें उन्होंने हल्का मेकअप किया हुआ है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "कभी-कभी सबसे अच्छे क्षण अछूते रह जाते हैं, असंपादित और अप्रयुक्त। कच्ची तस्वीर।"

Bollywood Tadka

तस्वीर को सराहा नहीं गया और उन्होंने उन पर टिप्पणियां शुरू कर दी. हालांकि, तापसी चुप नहीं बैठीं और उन्होंने इसका जोरदार जवाब दिया.एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि क्या उनके पास कपड़े खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं या उन्हें शरीर दिखाना पसंद है। इस पर तापसी ने लिखा, "आप जैसे संस्कृति की रक्षा करने के लिए रक्षक नहीं मिल रहे सर जी। पहचानने के लिए ऐसा करना पड़ा, वरना आप जैसे हीरे कहां आसानी से मिलते हैं।"

ये मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। एक अन्य यूजर ने लिखा कि तापसी की तस्वीर भारतीय संस्कृति के लिए सही नहीं है। इसके बाद, 'जुड़वा 2' में उनके सह-कलाकार वरुण धवन ने तापसी द्वारा की गई टिप्पणियों की प्रशंसा की। वरुण ने ट्वीट किया, "शानदार तापसी।"
 

:

Taapsee Pannuvarun dhawanvulgar comments

loading...