main page

करोड़ों की मर्सिडीज के मालिक बने अर्जुन बिजलानी, पूजा कर घर लाए नई कार और पैपराजी को मिठाई बांट मनाई खुशी

Updated 12 July, 2023 11:47:10 AM

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के साथ ही लग्जरी लाइफ भी जीते हैं। एक्टर के पास लाखों करोड़ों का बंगला, गाड़ियां और ऐशो आराम की कई चीजें हैं। अब हाल ही में अर्जुन करोड़ों की नई गाड़ी के मालिक बन गए हैं। उन्होंने करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपए की मर्सिडीज कार खरीदी है। नई कार के साथ एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के साथ ही लग्जरी लाइफ भी जीते हैं। एक्टर के पास लाखों करोड़ों का बंगला, गाड़ियां और ऐशो आराम की कई चीजें हैं। अब हाल ही में अर्जुन करोड़ों की नई गाड़ी के मालिक बन गए हैं। उन्होंने करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपए की मर्सिडीज कार खरीदी है। नई कार के साथ एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

Bollywood Tadka
 
अर्जुन बिजलानी ने खुद भी सोशल मीडिया पर अपनी नई कार का वीडियो शेयर कर फैंस को ये जानकारी दी है। वीडियो में एक्टर अपने बेटे और फैमिली के साथ अपनी नई कार की पूजा करते दिख रहे हैं और मां का आशीर्वाद भी लेते हैं। नई गाड़ी की एक्टर और उनकी पत्नी नेहा खूब खुशी मनाते हैं और मंदिर जाकर भगवान का शुक्रिया अदा भी करते नजर आते हैं। मंदिर में एक्टर फैंस के साथ पोज भी देते हैं और गाड़ी ड्राइव भी करते नजर आते हैं।

 


इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- हर चीज़ के लिए धन्यवाद!!! #गणपतिबप्पामोर्य #हरहरमहादेव #आभार....
और आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। यह बहुत मायने रखता है!!! ❤️

 

Bollywood Tadka

 

इसके अलावा सोशल मीडिाय पर सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अर्जुन अपनी पत्नी और मां संग नई गाड़ी के साथ पोज दे रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है। इतना ही नहीं, नई कार लेने की खुशी में अर्जुन ने पैपराजी को मिठाई भी बांटी।

Bollywood Tadka

 

काम की बात करें तो अर्जुन बिजलानी ने 2004 में टीवी शो कार्तिका से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। इस शो में वह जेनिफर विंगेट के साथ लीड रोल में नजर आए थे। इसके बाद एक्टर कई हिट टीवी सीरियल में नजर आए। लेफ्ट राइट लेफ्ट में उनके कैरेक्टर कैडेट अलख शर्मा को काफी पसंद किया गया था। वहीं, अब लंबे समय के बाद एक्टर जल्द ही रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट को होस्ट करते नजर आएंगे।  

Content Writer: suman prajapati

TV-actorArjun Bijlaniboughtnew Mercedes carTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...