विपुल अमृतलाल शाह बिना शक भारतीय मनोरंजन जगत में अग्रणी नामों में से एक हैं। मशहूर फिल्म मेकर ने 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक 'द केरल स्टोरी' के साथ पूरे देश को हैरान कर दिया।
22 Jan, 2024 06:22 PMनई दिल्ली/ टीम डिजिटल। विपुल अमृतलाल शाह बिना शक भारतीय मनोरंजन जगत में अग्रणी नामों में से एक हैं। मशहूर फिल्म मेकर ने 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक 'द केरल स्टोरी' के साथ पूरे देश को हैरान कर दिया।
ऐसे में समाज और देश हित के लिए एक्टिव रूप से काम करने वाले विपुल अमृतलाल शाह आज अपनी पत्नी और बेहतरीन एक्ट्रेस शेफाली शाह के साथ अयोध्या की दिव्य भूमि पर कदम रखा। दरअसल इस कपल को राम जन्मभूमि ट्रस्ट अथॉरिटी द्वारा एपिक उत्सव का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया था।
वैसे आपको बता दें, 'द केरल स्टोरी' देने के बाद विपुल अमृतलाल शाह सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा की तिकड़ी एक और वास्तविक जीवन पर आधारित कहानी 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' की तैयारी कर रहे हैं।
मेकर्स सनशाइन पिक्चर्स ने हाल ही में फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ 15 मार्च 2024 की रिलीज डेट की घोषणा की है। पोस्टर जारी होने के बाद से, फिल्म ने जनता के बीच पॉजिटिव चर्चा शुरू की है और हर कोई टीम से एक और सच्चाई उजागर करने वाली कहानी जानने के लिए उत्सुक है।