main page

हनी सिंह को भाई मानते हैं पंजाबी रैपर रफ्तार

Updated 25 March, 2016 11:31:17 AM

पंजाबी रैपर रफ्तार का कहना है कि वह अपने बैंड के पूर्व सदस्य और रैपर यो यो हनी सिंह को अब भी अपना भाई मानते हैं।

मुंबई: पंजाबी रैपर रफ्तार का कहना है कि वह अपने बैंड के पूर्व सदस्य और रैपर यो यो हनी सिंह को अब भी अपना भाई मानते हैं। हनी सिंह ने हाल ही में दुबई में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में कहा था कि वह रफ्तार को नहीं जानते हैं। सिंह ने यह बयान उस वक्त दिया, जब रफ्तार ने उन्हें एक ‘इनसिक्योर लिटिल गर्ल’ करार दिया।

रफ्तार और सिंह ने ‘शराबिया’ और ‘कमली कमली’ जैसे कई हिट गाने साथ गाए हैं। सुनने में आया है कि नशीली दवाओं के अधिक सेवन के कारण हनी  सिंह को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था और अपने इलाज के लिए ही वह 18 माह तक शोबिज से बाहर रहे।

हनी सिंह की प्रतिक्रिया पर रफ्तार से उनके विचार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया, “मुझे हमेशा से माफिया मुंडीर को अपने सबसे यादगार अनुभवों में से एक माना है और हनी को मैं अब भी अपना भाई मानता हूं।” दूसरी तरफ हनी सिंह के बयान को उन्होंने एक छोटा सा मुद्दा बताया।

:

honey singhraftarfightrapper

loading...