हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रैस रिहाना ने हाल ही में नया बंगला खरीदा है।
28 Aug, 2017 12:19 PMलंदन: हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रैस रिहाना ने हाल ही में नया बंगला खरीदा है। बताया जा रहा है कि यह बंगला 18000 स्क्वेयर फीट एरिया में फैला हुआ है। रिहाना के पास तकरीबन 146 करोड़ की प्रॉपर्टी है।
रिहाना के बंगले की खूबसूरत फोटो
कहा जाता है कि इस बंगले में 6 बेडरूम और 10 बाथरूम हैं। रिहाना ने इस बंगले के लिए 43 करोड़ रुपए चुकाए हैं। रिहाना के नए बंगले में कार खड़ी करने के लिए अच्छा खासा गैराज है।
यहां पर एक साथ 8 कार को पार्क किया जा सकता है। बंगले के हर रूम को डिफरैंट स्टाइल में डैकोरेट किया गया है।
इसमें एक मास्टर सुइट के लुक का रूम भी है। इसमें वुडन सीलिंग है, फायर प्लेस, बड़ी विंडो हैं जो प्राइवेट बालकनी में ओपन होती है।
बंगले ने स्पा बाथरूम भी है। इसके अलावा फॉर्मल लिविंग और फैमिली रूम के बीच में कीचन है। इसमें केबिनेट, काउंटर टॉप, ब्रेकफास्ट बार, बेवरेज बार मौजूद हैं। बंगले में थिएटर, जिम, पुल गेम, गार्डन, आउटडोर स्पा आदि हैं।
खबरों की मानें तो रिहाना सिंगर क्रिस ब्राउन को डेट कर चुकी हैं लेकिन जब क्रिस ने रिहाना के साथ मारपीट की तो उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। क्रिस ने रिहाना के साथ कई बार पब्लिकली भी मारपीट की, इसकी वजह से उनका चेहरा बिगड़ गया था। इसकी रिपोर्ट रिहाना ने दर्ज भी करवाई थी। पुलिस ने रिहाना के साथ मारपीट के आरोप में क्रिस को गिरफ्तार भी किया था। अदालत ने उन्हें सजा भी सुनाई थी।