main page

कितना प्यारा तुझे रब ने बनायाः बेहद ही क्यूट है करण-बिपाशा की लाडली, 5 महीने बाद एक्ट्रेस ने दुनिया को दिखाया 'देवी' का चेहरा

Updated 06 April, 2023 11:22:34 AM

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने पिछले साल नवंबर में पति करण सिंह ग्रोवर की बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम कपल ने देवी बसु ग्रोवर रखा। हालांकि, अब तक उन्होंने फैंस को अपनी लाडली का चेहरा रिवील नहीं किया था, लेकिन अब 5 महीने बाद बिपाशा ने दुनिया को देवी का क्यूट सा चेहरा दिखा दिया है। नन्हीं देवी की क्यूट तस्

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने पिछले साल नवंबर में पति करण सिंह ग्रोवर की बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम कपल ने देवी बसु ग्रोवर रखा। हालांकि, अब तक उन्होंने फैंस को अपनी लाडली का चेहरा रिवील नहीं किया था, लेकिन अब 5 महीने बाद बिपाशा ने दुनिया को देवी का क्यूट सा चेहरा दिखा दिया है। नन्हीं देवी की क्यूट तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

बिपाशा बसु ने बुधवार को खास अंदाज में अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया के सामने रखी। अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने देवी की प्यारी तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'हेलो वर्ल्ड...मैं देवी हूं'। 

Bollywood Tadka


इन तस्वीरों में देवी पेस्टल पिंक कलर की फ्रॉक और हेयर बैंड लगाए बेहद क्यूट लग रही हैं और प्यारी सी स्माइल से सबका दिल जीत रही हैं। देवी की इन तस्वीरों को अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस क्यूटी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे।


बता दें, करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने शादी के पूरे 6 साल बाद बेटी का स्वागत किया है। एक्ट्रेस ने 12 नवंबर, 2022 को देवी को जन्म दिया था, जिसके आगमन से कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं।

 
 

Content Writer: suman prajapati

Bipasha Basushowedfacedaughtercute photosBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...