main page

Video: रैंप पर उतरे आलिया-रणवीर, दीपिका को देख एक्टर ने यूं किया रिएक्ट

Updated 21 July, 2023 02:05:49 PM

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने एक रैंप वॉक में हिस्सा लिया जहां से दीपिका और रणवीर के एक प्यारे से मोमेंट की वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं हाल ही में इस जोड़ी को फैशन शो में रैंप वॉक करते हुए देखा गया। दोनों ने बीती शाम मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कॉउचर शो में शिरकत की। इस दौरान आलिया दुल्हन के गेटअप में नजर आईं। वहीं रणवीर सिंह दूल्हे बने दिखे। रैंप के दौरान रणवीर और दीपिका के बीच एक ऐसा क्यूट मोमेंट हुआ, जिसे देखकर हर कोई इस प्यारे से कपल की तारीफ कर रहा है। 

 

रणवीर और दीपिका के इस मोमेंट ने जीता दिल
बता दें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने इस इवेंट में साथ में रैंप वॉक किया। इस बीच रणवीर और दीपिका ने साथ में एक मोमेंट शेयर किया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पहले एक्टर अकेले दूल्हे के गेटअप में रैंप वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच वह जैसे ही अपनी मां और दीपिका को बैठे हुए देखते हैं, वहीं रुक जाते हैं। इसके बाद रणवीर रैंप के बीच में दीपिका को किस करते है और अपनी मां के पैर छूते हैं। एक्टर का ये प्यारा सा मोमेंट तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

इस वीडियो पर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "जिस तरह रणवीर दीपिका से प्यार करते हैं वो मुझे काफी पसंद आया।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा 'मेरे फेवरेट कपल'। एक अन्य यूजर ने लिखा "सबसे तेज पति"। लोग रणवीर का यह अंदाज इसी तरह काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंटबॉक्स में प्यार लुटा रहे हैं। 

Content Editor: Varsha Yadav

Ranveer SinghRanveer Singh kissesRanveer Singh Deepika PadukoneRanveer Singh Deepika Padukone Kiss Video

loading...