main page

अब्बूझमाड़ ग्रुप ने जीती 'इंडियाज गॉट टैलेंट 10' की ट्राॅफी....सड़क हादसे में 'इंडियन आइडल' फेम नितिन के पिता का निधन, पढ़े मनोरंजन जगत की टाॅप खबरें

Updated 06 November, 2023 05:06:35 PM

नवंबर महीने का 6वां दिन भी बी-टाउन इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरें लेकर आया। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए टाॅप 10 लेकर आई है जिसमें आज की सारी बड़ी खबरें शामिल हैं। जहां अब्बूझमाड़ ग्रुप ने 'इंडियाज गॉट टैलेंट 10' की ट्राॅफी जीती। वहीं सड़क हादसे में 'इंडियन आइडल' फेम नितिन कुमार के पिता की मौत हो गई।

मुंबई: नवंबर महीने का 6वां दिन भी बी-टाउन इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरें लेकर आया। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए टाॅप 10 लेकर आई है जिसमें आज की सारी बड़ी खबरें शामिल हैं। जहां अब्बूझमाड़ ग्रुप ने 'इंडियाज गॉट टैलेंट 10' की ट्राॅफी जीती। वहीं सड़क हादसे में 'इंडियन आइडल' फेम नितिन कुमार के पिता की मौत हो गई। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की टाॅप खबरों पर एक नजर...

अब्बूझमाड़ ग्रुप के सिर सजा 'इंडियाज गॉट टैलेंट 10' की जीत का ताज, ट्रॉफी के साथ मिले 20 लाख और चमचमाती कार

 10 अक्टूबर को रियलिटी टीवी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10' का ग्रैंड फिनाले था। वहीं अब  'इंडियाज गॉट टैलेंट' कै 10वें सीजन का विनर मिल गया है।  छत्तीसगढ़ के एरियल ग्रुप, अबूझमाड़ मल्लखंब एकेडमी ने इस सीजन की ट्राॅफी अपने नाम की। ट्राॅफी के अलावा गुप्र को नई कार मारुति सुजुकी अर्टिगा के साथ 20 लाख मिले। 

 

हैदराबाद में वरुण-लावण्या की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, गोल्डन साड़ी..मांग में सिंदूर...चांद का टुकड़ा दिखीं नई दुल्हन     

साउथ के पॉपुलर कपल वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी हाल ही शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने एक नवंबर को इटली में शादी की थी। वहीं अब 5 नवंबर को कपलको ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा गया, जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी सितारे शामिल हुए। वेडिंग रिसेप्शन हैदराबाद के एन कन्वेंशन सेंटर में हुआ था। न्यूलीवेड  वरुण तेज और उनकी पत्नी लावण्या त्रिपाठी की रिस्पेशन से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

सड़क हादसे में 'इंडियन आइडल' फेम नितिन कुमार के पिता की मौत

'इंडियन आइडल 10' फेम नितिन कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। नितिन कुमार के पिता राजेंद्र बबलू की सड़क हादसे में मौत हो गई। अम्ब के ज्वार में सड़क क्रॉस करते हुए पिकअप ने नितिन कुमार के पिता को टक्कर मार दी। उन्हें जल्द हीपीजीआई ले जाया गया पर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पिता की मौत से नितिन कुमार का बुरा हाल है। इस मामले में हिमाचल प्रदेश की ऊना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

1 साल की हुई रणबीर-आलिया की लाडली

 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले साल नवंबर में अपनी लाइफ में नन्हीं सी परी का स्वागत किया। आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया जिसका नाम राहा कपूर रखा। घर में नन्हीं सी परी आने के बाद से ही कपल की सारी दुनिया बस उसी के इर्द-गिर्द बस गई हैं। भट्ट और कपूर परिवार की सबसे छोटी सदस्य राहा के साथ अपने जीवन के हर पल का आनंद ले रहे हैं और इसका सबूत उनके इंयरव्यूज और कुछ सोशल मीडिया पोस्ट हैं। आज राहा (सोमवार) को 1 साल की हो गई है। ऐसे में दादी नीतू कपूर, नानी सोनी राजदान और बुआ रिद्धिमा कपूर शाहनी ने राहा के नाम खूबसूरत पोस्ट शेयर किए। 


मनीष मल्होत्रा की पार्टी में राधिका मर्चेंट संग पहुंची नीता अंबानी

 

सितारों से सजी मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में पूरा बाॅलीवुड पहुंचा था। बाॅलीवुड के अलावा पने समय की मोस्ट स्टनिंग बिजनेसवुमेन में गिनी जाने वाली नीता अंबानी भी अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट संग पार्टी में आईं थी। इस प्यारी सास-बहू की जोड़ी ने वास्तव में कुछ फैशन गोल्स भी ​दिए। 


पति संग मालदीव पहुंची नेहा कक्कड़ ने बरपाई आग

बाॅलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों पति रोहनप्रीत सिंह संग मालदीव में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। मालदीव ट्रिप से नेहा कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नेहा ने इंस्टा अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्होंने सर्दी में गर्मी जैसा तापमान कर दिया है। शेयर की तस्वीरों में नेहा मोनोकिनी में दिख रही हैं। इसमें उनकी बोल्डनेस देखते ही बन रही है। नेहा ने इस मोनोकनी लुक को शेड्स से कंप्लीट किया है।

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Bollywood Top 10 NewsNeha KakkarAlia BhattNitin KumarVarunTejBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...