main page

प्रियंका से दीपिका ने छीना एशिया की सबसे सैक्सी महिला का ताज, देखें तस्वीरें

Updated 08 December, 2016 11:26:21 PM

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा से 2016 की एशिया की सबसे सैक्सी महिला होने का ...

मुम्बई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा से 2016 की एशिया की सबसे सैक्सी महिला होने का ताज छीन लिया है। दीपिका ने लोकप्रिय सूची में पहली बार यह ताज जीता है।

इसे ब्रिटेन की ईस्टर्न आई समाचार पत्र सालाना तौर पर छापती है। दीपिका ने एक बयान में कहा, ‘‘यह मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आया लेकिन कई लोगों के लिए सैक्सी का मतलब अलग है। मेरे लिए यह सिर्फ शारीरिक बनावट नहीं है। आप जो हो, उसके साथ सहज होना ही सैक्सी है। विश्वास सेक्सी है। मासूमियत और कोमलता सेक्सी है।’’

प्रियंका ने लोकप्रिय सूची में यह ताज चार बार जीता था। वह इस बार दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं। आलिया भट्ठ पहली बार शीर्ष 10 में आई हैं और उनका स्थान पांचवां है। अभिनेत्री निशा शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं और फिर से सबसे सेक्सी टीवी स्टार बनीं। वर्ष 2016 संस्करण का लोकप्रिय वार्षिक चुनाव लाखों वोटों पर आधारित है जो दुनिया भर के लोगों ने दिया है।

:

Deepika PadukoneSexi Women of AsiaHot PicsPriyanka chopra

loading...