main page

पंचतत्वों में विलीन डायरेक्टर संजय गढ़वी...पहली बार गर्लफ्रेंड संग स्पाॅट हुए रणदीप हुड्डा, पढ़ें मनोरंजन जगत की टाॅप 10 खबरें

Updated 20 November, 2023 05:42:57 PM

मनोरंजन की दुनिया में सोमवार के दिन काफी हलचल रही।'धूम', 'धूम 2'  जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले फिल्म डायरेक्टर संजय गढ़वी अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार को फिल्ममेकर का अंतिम संस्कार हुआ जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे। आशका ने 27 अक्टूबर को प्यारे से बेटे को जन्म दिया जिसका उन्होंने विलिय

मुंबई: मनोरंजन की दुनिया में सोमवार के दिन काफी हलचल रही।'धूम', 'धूम 2'  जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले फिल्म डायरेक्टर संजय गढ़वी अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार को फिल्ममेकर का अंतिम संस्कार हुआ जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे। आशका ने 27 अक्टूबर को प्यारे से बेटे को जन्म दिया जिसका उन्होंने विलियम अलेक्जेंडर रखा। अब बेटे के जन्म के लगभग 23 दिन बाद आशका ने बेबी विलियम की झलक शेयर की। चारू असोपा को सिंगर मदर होने की वजह से कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा रणदीप हुड्डा पहली बार गर्लफ्रेंड संग स्पाॅट हुए। बॉलीवुड, टेलीविजन, साउथ सिनेमा से जुड़ी बड़ी-छोटी खबरों के लिए पढ़िए फिल्म रैप..

पंचतत्वों में विलीन संजय गढ़वी: हाथ में हांडी लिए बेटी ने निभाईं सारी रस्में

'धूम', 'धूम 2'  जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले फिल्म डायरेक्टर संजय गढ़वी अब हमारे बीच नहीं रहे। संजय गढ़वी रविवार सुबह लोखंडवाला बैकरोड में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और तुरंत उन्हें नजदीकी कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने संजय मृत घोषित कर दिया। वहीं सोमवार को फिल्ममेकर का अंतिम संस्कार हुआ जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे।


23 दिन बाद Aashka Goradia ने दिखाई बेटे की झलक

 

एक्ट्रेस आशका गोराडिया के घर बीते महीने ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। आशका ने 27 अक्टूबर को प्यारे से बेटे को जन्म दिया जिसका उन्होंने विलियम अलेक्जेंडर रखा। अब बेटे के जन्म के लगभग 23 दिन बाद आशका ने बेबी विलियम की झलक शेयर की। आशका ने बेटे संग पहला वीडियो शेयर किया, जिसमें ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें देखने के लिए मिल रही है। इस वीडियो में मौजूद तस्वीर में देखा जा सकता है कि आशका ने अपने बेटे को अपनी बाहों में लिया हुआ है और वह खुद सेल्फी ले रही हैं।

 

टीम इंडिया की हार से दुखी Virat Kohli को गले लगाकर संभालती अनुष्का

रविवार का दिन इंडियन क्रिकेट फैंस के लिए बेहद ही निराशा भरा रहा। आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली। ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल कर वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई तो वहीं हार के बाद कुछ प्लेयर्स की आंखें नम हो गईं, तो कोई रो पड़ा। फिनाले में हार मिलने के बाद विराट भी काफी इमोशनल दिखे। स्टेडियम से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें अनुष्का पति को संभालती दिख रही हैं।ये तो हर कोई जानता है कि अनुष्का शर्मा पूरे टूर्नामेंट में पति विराट कोहली के लिए ता​कत का स्तंभ बनी रहीं।  वायरल हो रही फोटो में विराट अपनी पत्नी अनुष्का को गले लगाते नजर आ रहे हैं और अनुष्का उन्हें सांत्वना दे रही हैं।

सिंगल मां होने की वजह से नहीं मिला तो घर खूब रोईं चारू असोपा

इस बात में कोई दोराय नहीं कि बच्चे चाहें कितने भी बड़े क्यों न हो जाएं उन्हें हमेशा ही अपने माता-पिता की जरूरत होती है लेकिन कभी-कभी परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि पिता की कमी को भी एक मां को ही पूरा करना पड़ता है। इस दौरान वह न केवल अपने बच्चों की अकेले परवरिश करती है बल्कि उनका साथ देने वाला भी कोई नहीं होता। इसलिए कहा भी गया है कि अकेले अपने बच्चों को पालना एक मां के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है। कभी घरवालों के तो कभी समाज के उन्हें न केवल दूसरों के ताने सुनने पड़ते हैं। आज भी हमारा समाज सिंगल मदर्स को अच्छी दृष्टि से नहीं देखता है? देश में कई ऐसी सिंगर माएं हैं जो आज भी कई समस्याओं का सामना कर रही हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस चारू असोपा का नाम भी शामिल है। चारू असोपा जो बेटी जियाना की सिंगल मदर हैं ने उन कठिन परिस्थितियों को बयां किया जिनका सामना सिंगल मदर्स रोजमर्रा की जिंदगी में करना पड़ता है। अपने व्लॉग में उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें एक अपार्टमेंट किराए पर देने से मना कर दिया गया क्योंकि वह एक सिंगल मदर हैं।

 

'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा ने पति और सास के साथ की छठ पूजा, एक्ट्रेस की तस्वीरों ने जीता दिल 

 

छठ पूजा का पर्व 17 नवंबर के शुरू हुआ था। वहीं 20 नवंबर को ये पर्व खत्म हो रहा है। सुबह से ही अलग-अलग घाट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा। आम जनता की तरह बी-टाउन में भी इस पर्व की धूम देखने को मिली। पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने भी छठ का व्रत रखा और सास व पति के साथ पूजा की।

 

 

दुल्हन बनीं एक्ट्रेस राधा की बेटी कार्तिका नायर

 

गुजरे जमाने की फेमस एक्ट्रेस राधा के घर हाल ही में शहनाइयां बजी। राधा की एक्ट्रेस बेटी कार्तिका नायर ने  मंगेतर रोहित मेनन संग शादी रचाई। कपल ने केरल के त्रिवेन्द्रम में सात फेरे लिए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शेयर की तस्वीर में कार्तिका रेड कलर की ड्रेस में दुल्हनिया बनीं नजर आ रही हैं।

पापा बनने जा रहे हैं तेलुगु स्टार निखिल सिद्धार्थ

 

तेलुगु स्टार निखिल सिद्धार्थ के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। जी हां, आपने ठीक सुना निखिल सिद्धार्थ पापा बनने वाले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक निखिल की डाॅक्टर पत्नी पल्लवी वर्मा प्रेग्नेंट हैं। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चा का स्वागत करेगा। निखिल सिद्धार्थ और पल्लवी वर्मा के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि यह कपल पहली बार माता-पिता बनने के लिए तैयार है।

दिवंगत पिता को याद कर फिर इमोशनल हुए पंकज त्रिपाठी

 

जीवन का आधार ही पिता है। पिता से ही घर होता है| पिता ही जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होते है। बिना पिता के जीवन नरक सा लगता है। कुछ ऐसा ही बालीवुड के मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर पंकज त्रिपाठी भी महसूस कर रहे हैं। दरअसल इसी साल अगस्त में उनके पिता का साया उनके सिर से उठ गया था। वह 99 वर्ष के थे। पंकज त्रिपाठी अपने पिता के जाने के गम से आज भी नहीं उबर पाए हैं। एक्टर ने अपने राष्ट्रीय पुरस्कार को भी पिता को समर्पित कर दिया था। पिता की याद में पंकज त्रिपाठी ने अपने गांव के हाई स्कूल में एक लाइब्रेरी भी बनवाई है। वहीं अब एक इंटरव्यू के दौरान पिता को याद कर पंकज त्रिपाठी की आंखों से आसूं छलक गए।


Bigg Boss 17: अपनी पहचान खोने पर छलका विक्की जैन का दर्द

सलमान खान के विवादित रियालिटी शो बिग बॉस 17 में फैंस को एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिल रहा है। शो में सभी कंटेस्टेंट छाए हुए हैं। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन भी लाइमलाइट लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जहां विक्की अब तक शो में मास्टर माइंड की तरह खेलते दिख रहे हैं। वहीं अंकिता की गेम कुछ खास नहीं दिख रही है। शो में विक्की और अंकिता के बीच में काफी अनबन भी देखने को मिल रही है।अंकिता को लग रहा है कि विक्की उसे समय नहीं दे रहे हैं। वहीं विक्की का भी अपना प्वॉइंट ऑफ व्यू है और उन्हें लगता है कि वो यहां गेम खेलने आए हैं और पूरा समय अंकिता के पीछे-पीछे नहीं घूम सकते। वहीं अब लेटेस्ट एपिसोड में विक्की जैन का दर्द छलका है कि लोग उन्हें 'अंकिता लोखंडे का पति' कहते हैं।
 

 

Content Writer: Smita Sharma

Sanjay GadhviRandeep HoodaLin LaishramEntertainment IndustryTop 10 NewsBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...