main page

रेव पार्टी मामले में एल्विश यादव से 5 घंटे पूछताछ....मानसी शर्मा ने दिखाई बेटी की झलक,पढ़े मनोरंजन जगत से जुड़ी टाॅप खबरें

Updated 08 November, 2023 07:23:49 PM

नवंबर महीने का 8वां दिन भी बी-टाउन इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरें लेकर आया। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए टाॅप 10 लेकर आई है जिसमें आज की सारी बड़ी खबरें शामिल हैं। बिग बॉस ओटीटी फेम एल्विश यादव का रेव पार्टी मामले में रात 11 बजे वह पुलिस के पास पहुंचे थे और उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। इसके अलावा रैपर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी का फाइनली तलाक हो गया है।

मुंबई: नवंबर महीने का 8वां दिन भी बी-टाउन इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरें लेकर आया। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए टाॅप 10 लेकर आई है जिसमें आज की सारी बड़ी खबरें शामिल हैं। बिग बॉस ओटीटी फेम एल्विश यादव का रेव पार्टी मामले में रात 11 बजे वह पुलिस के पास पहुंचे थे और उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। इसके अलावा रैपर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी का फाइनली तलाक हो गया है। इतना ही नहीं मानसी शर्मा ने 1 महीने बाद दिखाई बेटी की प्यारी सी झलक फैंस के साथ शेयर की। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की टाॅप 10 खबरों पर एक नजर...

 

रेव पार्टी मामले में एल्विश यादव से 5 घंटे पूछताछ


बिग बॉस ओटीटी फेम एल्विश यादव का रेव पार्टी मामले में जबसे नाम सामने आया है, उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले में नोएडा पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा था। वहीं मंगलवार रात रात 11 बजे वह पुलिस के पास पहुंचे थे और उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। वहीं, आज फिर एक बार उन्हें पुलिस के सवाल-जवाब का सामना करना पड़ेगा। 

 

टूटा 12 साल पुराना रिश्ता: ढाई साल की लंबी लड़ाई के बाद हनी सिंह-शालिनी का हुआ तलाक

 

 रैपर हनी सिंह अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर लंबे समय से चर्चा में बने हुए थे। वहीं अब फाइनली उनका तलाक हो गया है। 7 नवंबर को दिल्ली कोर्ट ने सिंगर और उनकी पत्नी शालिनी तलवार के तलाक पर मुहर लगा दी है। 

 

Back To Work: स्टनिंग लुक में स्टूडियो के बाहर स्पाॅट हुईं परिणीति चोपड़ा

 

परिणीति चोपड़ा ने इस साल 24 सितंबर को आप (आम आदमी पार्टी) नेता राघव चड्ढा के साथ फेयरीटेल वाली वेडिंग की। शादी के बाद परिणीति के ससुराल में गृहप्रवेश, हाॅलीडे और पहला करवाचौथ इन सबस चीजों ने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं अब परिणीति काम पर लौट आईं हैं। 7 नवंबर को परिणीति को ब्रांदा वेस्ट के पर्पल हेज़ स्टूडियो के बाहर देखा गया। परिणीति यहां अपनी अपकमिंग फिल्म चमकीला की डबिंग के लिए आईं थीं।  तस्वीरों में परिणीति को ब्लैक स्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट में देखा जा सकता है। मांग में सजा सिंदूर परिणीति के इस वेस्टर्न लुक को चार चांद लगा रहा है। 

अंकिता को फिर आईं Ex सुशांत सिंह राजपूत की याद, रोते हुए बोलीं- 'फैमिली है वो'

मुंबई: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों पति विक्की जैन के साथ विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आ रही हैं। शुरुआत में अंकिता को विक्की से लड़ते हुए देखा गया था, क्योंकि उन्हें लगता था कि वह उन्हें समय नहीं दे रहे हैं। मैरिड कपल की लड़ाई उस लेवल तक पहुंच गई थी जिसमें विक्की जैन को बेरहमी से ट्रोल किया गया था। शो के दौरान अंकिता ने सुशांत सिंह राजपूत से अपने ब्रेकअप की असली वजह का भी खुलासा किया। अब, अंकिता को फिर से सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए देखा गया और बताया कि उन्होंने विक्की जैन से शादी क्यों की। 

 


Cuteness Overloaded: मानसी शर्मा ने 1 महीने बाद दिखाई बेटी की झलक

 

सिंगर हंसराज हंस की बहू और छोटी सरदारनी फेम मानसी शर्मा इसी साल दूसरी बार मां बनीं।  मानसी शर्मा ने 16 सितंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। नन्हीं परी के आने के बाद से मानसी और युवराज हंस की लाइफ में ढेर सारी खुशियों का आगमन हो गया। कपल ने अपनी नन्हीं परी का नाम Mizrab रखा। मिजराब के जन्म के साथ उनका परिवार पूरा हो गया। तब से उनके फैंस उनकी बेटी का चेहरा देखने का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है।  Mizrab के जन्म के लगभग 1 महीने बाद कपल ने अपनी लाडली के चेहरे को फैंस को दिखाया। मानसी ने अपनी बेटी के पहले फोटोशूट की एक प्यारी फोटो शेयर की।

 

 

फेक अरेस्ट वीडियो विवाद के बाद स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक हुईं उर्फी जावेद


अपने बोल्ड फैशनसेंस को लेकर जानी-जाने वाली उर्फी जावेद को सुर्खियों में रहना अच्छे से आता है। हाल ही में उर्फी फेक अरेस्ट वीडियो विवाद को लेकर खूब चर्चा में आई थीं। वहीं, अब यह एक्ट्रेस पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक हुईं, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

 

पेरेंट्स-टू-बी रुबीना और अभिनव संग दोस्त अर्जुन बिजलानी की मस्ती


'छोटी बहू' से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस शादी के पांच साल बाद पति अभिनव शुक्ला के बच्चे को जन्म देंगी और ऐसे में वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को फैमिली और दोस्तों संग खूब यादगार बना रही हैं। वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति अभिनव और दोस्त अर्जुन बिजलानी संग मस्ती करती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

 

 

'सिंघम अगेन' से जारी हुआ करीना कपूर का फर्स्ट लुक


मल्टीस्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' की चर्चा पिछले काफी समय से हो रही हैं। पिछले महीने से फिल्म की शूटिंग जारी है और इसके एक महीने बाद ही डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बाद अब मेकर्स ने फिल्म से करीना कपूर का भी लुक जारी कर दिया है। फिल्म के फर्स्ट लुक की तस्वीर एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

 


PatchUp! रोहमन का हाथ थाम दीवाली पार्टी में पहुंची सुष्मिता सेन

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में बनीं रहती हैं। 2021 में एक्ट्रेस ने रोहमन शॉल से ब्रेकअप अनाउंस किया था। हालांकि उन्होंने कोई वजह नहीं बताई थी। पर ब्रेकअप के बाद भी रोहमन शॉल, सुष्मिता की जिंदगी का हिस्सा रहे। वह अकसर ही सुष्मिता और उनकी बेटियों के साथ हैंगआउट करते नजर आते। वहीं अब एक बार फिर दोनों को साथ देखा गया। हाल ही हुई दीवाली पार्टी में एक्स-बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आईं तो सब हैरान रह गए।

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में सलमान ने ऐश्वर्या को लगाया गले! 

 

बी-टाउन के गलियारों में इस समय दीवाली पार्टी की खूब धूम मची है। हर रोज कोई न कोई प्री दीवाली पार्टी रख रहा है जहां फिल्मी सितारे अपने खूबसूरत अंदाज में दिख रहे हैं। ऐसी ही एक पार्टी 5 नवंबर 2023 को मनीष मल्होत्रा ने भी रखी, जिसमें बी-टाउन के तमाम बड़े सितारे शामिल हुए थे। इस पार्टी में एक्स कपल सलमान खान  और ऐश्वर्या राय बच्चन  भी मौजूद थे। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा चुका है कि जैसे ही सलमान खान ने इस पार्टी में एंट्री मारी, ऐश्वर्या राय बच्चन वहां से बाहर निकल गईं। अब जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं उनमें कहा जा रहा है कि पार्टी छोड़ने से पहले पॉपुलर एक्स लवबर्ड्स सलमान खान और ऐश्वर्या राय गले मिले थे। 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Bollywood Top 10 NewsMansi SharmaElvish YadavBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...