main page

पेट के ट्यूमर से पीड़ित जूनियर महमूद से मिलने पहुंचे जॉनी लीवर...'एनिमल' में बेटे रणबीर की परफॉर्मेंस देख इमोशनल हुईं मां नीतू , पढ़ें बाॅलीवुड की टाॅप खबरें

Updated 02 December, 2023 05:16:46 PM

क्या आप मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों का मजा लेने से चूक गए हैं? चिंता ना करें बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए आज की टाॅप 10 खबरें लेकर आया है। आइए डालते हैं टाॅप 10 खबरों पर एक नजर..

मुंबई:  क्या आप मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों का मजा लेने से चूक गए हैं? चिंता ना करें बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए आज की टाॅप 10 खबरें लेकर आया है। आइए डालते हैं टाॅप 10 खबरों पर एक नजर..


Lok Sabha Elections 2024: किरण खेर की जगह चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत

 

लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाॅलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर चंडीगढ़ से दो बार सांसद रह चुकी हैं लेकिन इस बार वह चुनाव लड़ने के मूड में नहीं हैं। दरअसल, पिछले 10 सालों से सांसद के तौर पर काम कर रहीं किरण खेर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके साथ ही स्थानीय लोगों का आरोप है कि चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर कभी भी आम लोगों की समस्याएं सुनने के लिए फील्ड में नजर नहीं आती हैं। अब ऐसे में बीजेपी किरण खेर की जगह किसी नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतारने की सोच रही है। खबरें हैं कि इस बार हिमाचल की रहने वाली और फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतारने की तैयारी हो रही है।

 

पेट के ट्यूमर से पीड़ित जूनियर महमूद से मिलने पहुंचे जॉनी लीवर 

 

जूनियर महमूद बीते कई दिनों से हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। उनकी हालत बेहद नाजुक है। जैसे ही ये खबर सामने आई फैंस की चिंता बढ़ा दी। वहीं अब एक खबर के मुताबिक
जूनियर महमूद के पेट में ट्यूमर है। इस बात का खुलासा  महमूद को अपना भाई मानने वाले सलाम काजी ने किया। उन्होंने कहा, 'जूनियर महमूद के पेट में ट्यूमर है। उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल काफी बढ़ गया था, जिसके कारण उनका वजन 20 किलो कम हो गया है, लेकिन वह पहले से ही स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और उनसे मिलने आने वाले लोगों से अच्छे से बात कर रहे हैं।' वहीं महमूद की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही दिग्गज कॉमेडियन और एक्टर जॉनी लीवर उनसे मिलने पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 

 

'एनिमल' में बेटे रणबीर की परफॉर्मेंस देख इमोशनल हुईं नीतू कपूर

 

बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज हो गई है।  'एनिमल' रणबीर कपूर की के अब तक के करियर की सबसे बम्पर फिल्म साबित होने जा रही है। इस फिल्म ने पहले ही दिन रेकॉर्ड कमाई की है और 100 करोड़ के बजट में बनी 'एनिमल' ने पहले ही दिन अपना बजट वसूल कर लिया है। अब बेटे की इस फिल्म को लेकर मां नीतू कपूर ने उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट किया है और ऋषि कपूर को याद किया है। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर कपूर की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें लंबे बालों में वह हैंडसम दिख रहे हैं लेकिन मां नीतू कपूर इस वक्त रणबीर के दिवंगत पापा  ऋषि कपूर को याद कर रही हैं, जिनका निधन साल 2020 में कैंसर की वजह से हो गया। नीतू कपूर ने बेटे की तस्वीर शेयर कर लिखा-'काश आज ऋषि कपूर जी यहां होते!' 

 


अरबाज खान संग अलग हुईं जाॅर्जिया एंड्रियानी की राहें

 

बाॅलीवुड एक्टर अरबाज खान ने  साल 1998 में मलाइका अरोड़ा संग शादी रचाई थी। दोनों का एक बेटा अरहान खान है। हालांकि 19 साल बाद अरबाज और मलाइका ने अलग होने का फैसला लेते हुए हर किसी को हैरान कर दिया था। तलाक के बाद मलाइका और अरबाज ने प्यार को दूसरा मौका दिया। जहां मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर संग रिश्ते में हैं। वहीं अरबाज 20 साल छोटी जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे थे हालांकि अब दोनों की राहें अलग हो गई हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में जॉर्जिया एंड्रियानी ने इस खबर की पुष्टि की और अरबाज के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की। 

 

प्यारी तस्वीर: दादा-दादी और भाई संग शहनाज ने दिए पोज

 

'पंजाब की कैटरीना' यानि एक्ट्रेस शहनाज गिल अपनी पर्सनल और प्रोफैशनल लाइफ को हमेशा अलग रखती हैं। शहनाज काम में चाहे कितनी भी बिजी क्यों ना हो अपने परिवार के लिए समय जरूर निकाल लेती हैं। शहनाज इन दिनों अपने होमटाउन पंजाब में हैं जहां वह अपने परिवार के साथ खूब क्वालिटी स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में शहनाज ने भाई शहबाज, दादी और दादा जी के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में जहां शहनाज अपने दादू के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रही हैं। वहीं शहबाज दादी के कंधों पर हाथ रख पोज दे रहे हैं। तस्वीर के साथ शहनाज ने कैप्शन में लिखा- दादा दादी ❤️❤️❤️❤️। 

 

दिवंगत एक्टर राजकुमार के घर पर टूटा दुखों का पहाड़

 

बाॅलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि  दिवंगत एक्टर राजकुमार की पत्नी गायत्री पंडित अब हमारे बीच नहीं रही। उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री में मातम छा गया है। गायत्री पंडित की मौत को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है मगर सूत्रों की मानें तो वे काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।  28 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

रैपर बादशाह को डेट कर रहीं पाक एक्ट्रेस Hania Aamir !

 

बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह अपने प्रोफैशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आए दिन रैपर बादशाह का नाम किसी ना किसी हसीना के साथ नाम जुड़ता रहता है। वहीं अब इस बार बादशाह का नाम फिर एक एक्ट्रेस के साथ जुड़ गया है। उनका ये मामला शरद पार पहुंच चुका है। जी हां, सोशल मीडिया पर उनकी कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं जहां वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 


ट्रोलिंग पर छलका बिग बॉस नरेटर का दर्द

 

विवादित रियालिटी शो बिग बाॅस लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो का 17वां सीजन चल रहा है जिसे लोगों की तरफ से खूब पसंद किया जा रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ  शो के नरेटर विजय विक्रम सिंह भी आए दिन खबरों में बने रहते हैं। हाल ही में विजय विक्रम सिंह ने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत की जहां उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए।इंटरव्यू में विजय विक्रम सिंह ने खुलासा करते हुए बताया है कि कैसे लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं और गालियां देते हैं। 

 


राहा ने रखा पहला कदम तो खुशी से झूमी आलिया,पति रणबीर की सक्सेस पर लिखा खास पोस्ट

 

बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' 1 दिसबंर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने रिलीज होते ही बाॅक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। खबरों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन करीब 61 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जहां एक तरफ रणबीर कपूर की फिल्म ने उनके करियर को बड़ा मोड़ दिया। वहीं 2 दिसबंर का दिन रणबीर के लिए डबल खुशी लेकर आया है क्योंकि 2 दिसंबर को उनकी बेटी राहा ने पहली बार चलना सीखा है।  खास पल पर आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।


Salaar का हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज

 

प्रभास और प्रशांत नील की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सालार' के ट्रेलर का दर्शक कब से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। मेकर्स ने बीते कल 'सालार' का तीन मिनट 47 सेकेंड का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर दर्शक खुशी से झूम उठे हैं। ट्रेलर की बात करें तो शुरुआत में प्रभास कहीं दिखाई नहीं देते हैं। हालांकि 2 मिनट 17 सेकेंड के बाद फैंस की अपने फेवरेट स्टार को देखने की इच्छा पूरी होती है और प्रभास ट्रेलर में दमदार अवतार में नजर आते हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

Johnny LeverJunior MehmoodRanbir KapoorNeetu KapoorBollywood

loading...