main page

Nayanthara-Vignesh ने बेटों के साथ मनाया पहला ओणम, धोती पहने क्यूट लग रहे उइर और उलगम

Updated 27 August, 2023 02:28:19 PM

पापा ने बच्चों की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "मेरे उइर और उलगम के साथ पहला ओणम

मुंबई। तमिल से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन ने रविवार को अपने जुड़वां बेटों उइर और उलगम के साथ अपना पहला ओणम सेलीब्रेट किया। फिल्म निर्माता ने अपने सोशल मीडिया पर फेस्टिवल की प्यारी फोटोज शेयर करके फैंस को एंटरटेन किया।

विग्नेश शिवन ने इंस्टाग्राम पर सबसे पहले उइर और उलगम की फोटो शेयर की। हालांकी फोटो में बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया गया है। फोटो में नयनतारा और शिवन उन्हें केले के पत्तों पर परोसा हुआ खाना खिलाते नजर आ रहें हैं। फोटोज की दूसरी सीरीज में, शिवन को नयनतारा के माथे पर किस करते देखा जा सकता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vignesh Shivan (@wikkiofficial)

विग्नेश शिवन ने ओणम पर नयनतारा और बच्चों के साथ शेयर की फोटोज

पापा ने बच्चों की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "मेरे उइर और उलगम के साथ पहला ओणम #गॉडब्लेस क्योंकि त्योहार यहां जल्दी शुरू होता है! सभी को ओणम की अग्रिम शुभकामनाएं।" फोटोज की दूसरी साराज में, उन्होंने लिखा, "हमारे बहुत ही सरल, सुंदर जीवन में! एक सुंदर, सरल क्षण जो विशेष ओणम उत्सव का एहसास कराता है, यहां शुरू होता है। मेरे उइर और उलगाम्स के साथ। सभी को अग्रिम रूप से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

Bollywood Tadka

नयनतारा और विग्नेश शिवन 9 जून, 2022 को चेन्नई में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के चार महीने बाद कपल ने सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वां बेटों उइर और उलगन का स्वागत किया। चेन्नई में उनके विवाह समारोह में शाहरुख खान भी शामिल हुए थे।

Bollywood Tadka

पेशेवर मोर्चे पर, नयनतारा जल्द ही ‘जवान’ में दिखाई देंगी। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान, विजय सेतुपति, योगी बाबू, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा और संजय दत्त भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म 7 सितंबर को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

NayantharaVigneshOnamUyirUlagam

loading...