main page

'महाभारत' के 'दुर्योधन' को चूना लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधे हर्ष मायर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Updated 28 November, 2022 06:05:31 AM

'महाभारत' फेम पुनीत इस्सर हाल ही में फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। पहले शख्स ने पुनीत इस्सर का अकाउंट हैक किया फिर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गुल्लक फेम हर्ष मायर हाल ही में अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड सुकन्या राजन शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. 'महाभारत' फेम पुनीत इस्सर हाल ही में फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। पहले शख्स ने पुनीत इस्सर का अकाउंट हैक किया फिर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गुल्लक फेम हर्ष मायर हाल ही में अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड सुकन्या राजन शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी की पहली तस्वीर उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी कई खबरें सुर्खियों में रहीं। आप भी डालें एक नजर...

पंचतत्वों में विलीन विक्रम गोखले, अंतिम संस्कार में फूट-फूट कर रोईं पत्नी

 

दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले अब हमारे बीच नहीं रहे। विक्रम गोखले  ने 26 नवंबर की दोपहर जिंदगी से जंग हार गए। लंबी बीमारी के बाद शनिवार को 77 की उम्र में उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हाॅस्पिटल में  अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर पुणे के बाल गंधर्व रंगमंदिर में रखा गया था जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार वैकुंठ श्मशान भूमि में हुआ। हाल ही में उनके अंतिम सफर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। ये तस्वीरें हर किसी का दिल तोड़ रही हैं। पति विक्रम गोखले  के जाने के बाद उनकी पत्नी वृशाली बुरी तरह टूट गईं।

 

नहीं रहीं ऑस्कर विनर सिंगर आइरीन कारा

 

फिल्म फेम स्टार, ऑस्कर विनर और फ्लैश डांस के टाइटल साॅन्ग की सिंगर आइरीन कारा अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने 63 की उम्र में अंतिम सांस ली। एक रिपोर्ट के मुताबित एक्ट्रेस के प्रकाशक ने उनकी मृत्यु की घोषणा की। उन्होंने कहा आइरीन कारा का फ्लोरिडा में उनके घर पर निधन हो गया, लेकिन इसकी वजह फिलहाल पता नहीं है।

 

 

'बिग बाॅस आपका भी बहुत हो गया' नहीं बदले अर्चना गौतम के तेवर

 

 'बिग बाॅस 16' का वीकेंड का वार के वीकेंड के वार में सबसे ज्यादा चर्चा अर्चना गौतम और साजिद खान की थीं। दरअसल, इस हफ्ते अर्चना और साजिद खान की फाइट ने पूरे शो की लाइमलाइट लूट ली साजिद और अर्चना ने लड़ाई के दौरान एक दूसरे को खूब खरी-खोटी सुनाई। ऐसे में वीकेंड के वार में सलमान इस लड़ाई पर बात करते दिखे। लमान ने कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई और इनमें एक नाम साजिद खान का भी रहा। जी हां, साजिद खान अभी तक काफी सेफ खेल रहे थे लेकिन अर्चना संग लड़ाई में साजिद ने उनके लिए काफी भद्दी लैंग्वेज का इस्तेमाल किया। ऐसे में सलमान ने साजिद की क्लास ली। इसके साथ ही उन्होंने अर्चना को भी उनकी भद्दी भाषा के लिए डांटा। वहीं अर्चना गौतम ने भले ही सलमान खान से वादा कर दिया कि अब कभी किसी को गलत नहीं बोलेंगी और न ही भद्दी भाषा का प्रयोग करेंगी लेकिन मैडम के तेवर अभी भी वैसे ही हैं जैसा कि घरवाले उन्हें मानते हैं यानी धोखा देने वालीं और ऐसी सदस्य, जिन पर विश्वास नहीं किया जा सकता।  

 


पहले ई-मेल की हैक..फिर की 13 लाख हड़पन की कोशिश..गिरफ्तार हुआ 'महाभारत' के 'दुर्योधन' को चूना लगाने वाला आरोपी 

 

स्टार्स के साथ धोखाधड़ी के मामले अब आम हो गए हैं। जहां कुछ लोग स्टार्स के साथ धोखाधड़ी करते हैं तो वहीं कुछ इनके नाम पर करते हैं। अब इस लिस्ट में महाभारत फेम पुनीत इस्सर का नाम भी जुड़ गया है। दिग्गज एक्टर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। पहले शख्स ने पुनीत इस्सर का अकाउंट हैक किया फिर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 


शराब के नशे में चूर दिखीं सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सचदेव

 

बाॅलीवुड एक्टर सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सचदेव इन दिनों एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर सीमा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह शराब के नशे में दिख रही हैं। दरअसल, करण जौहर ने 25 नवंबर को एक पार्टी थ्रो की जिसमें सीमा सचदेव स्टाइलिश लुक में पहुंची थी। इस दौरान वह लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में वह काफी कमाल की लग रही थीं। पार्टी से निकलते समय कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से उनकी चर्चा होने लगी। हुआ यूं कि जब वह पार्टी से बाहर आईं तो वो एक जगह से दूसरे जगह पोज देने में लड़खड़ा गईं। इतना ही नहीं सम्भलने के लिए वह दीवार का सहारा भी लेती हैं। इसके बाद फोन पर बात करती हैं। जैसी ही उनका ये वीडियो सामने आया लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। 

 

आइरा खान की इंगेजमेंट पार्टी में सासू मां ने लूटी महफिल

 

बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की लाडली बेटी आइरा खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आइरा ने हाल ही में बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग सगाई रचाई थी। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। वहीं अब आइरा ने अपनी इंगेजमेंट पार्टी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सामने आईं तस्वीरों में नुपुर शिखरे की मां मस्ती में डांस करती दिख रही हैं।

 

ताज़ा हुईं यादेंः नीतू ने जयपुर मंदिर से शेयर की पति ऋषि और बेटे रणबीर की पुरानी तस्वीर 

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे हसीन कपल्स में से एक थी, लेकिन साल 2020 में एक्टर के निधन से दोनों की ये जोड़ी टूट गई। भले ही ऋषि अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन वह हर दम याद बनकर अपनी पत्नी नीतू के दिल में रहते हैं। एक्ट्रेस अक्सर खास मौकों पर ऋषि के साथ बिताए पलों की यादें ताजा करती रहती हैं। अब हाल ही में नीतू कपूर जयपुर मंदिर के दर्शन करने पहुंची, जहां उनकी पति संग यादें फिर से ताजा हो गईं। 

 

Just Married! गर्लफ्रेंड संग सात जन्मों के बंधन में बंधे 'गुल्लक' फेम हर्ष मायर
 
फिल्म 'आई एम कलाम' के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर हर्ष मायर अब सिंगल से मिंगल हो गए हैं। 25 नवंबर को एक्टर ने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड सुकन्या राजन का हमेशा-हमेशा के लिए हाथ थाम लिया है। कपल एक-दूजे संग सात जन्मों के बंधन में बंध चुका है। इसी बीच हर्ष ने अपनी दुल्हनिया संग एक वेडिंग फोटो शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस उन्हें खूब बधाइयां देते नजर आ रहे हैं।

 

Justice For Shraddha: श्रद्धा के लिए इंसाफ मांगने निकलीं शर्लिन चोपड़ा
 
अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में हैं। वह साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थीं और उन्हें बिग बॉस 16 से बाहर करने की भी मांग की थी। इन सब के बाद वह अब प्रेमी आफ्ताब पूनावाला के हत्थे चढ़ने वाली श्रद्धा वॉकर के लिए इंसाफ मांगने निकल पड़ी हैं। हाल ही मे उन्होंने श्रद्धा को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

 

शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 16 को बताया बकवास
 

बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे अक्सर अपनी बोल्ड स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय देती नजर आई हैं। अब हाल ही में उन्होंने बिग बॉस सीजन 16 को बकवास बताया और शालीन भनोट, टीना दत्ता के रिलेशनशिप को भी फेक बताया।

Content Writer: suman prajapati

big newsEntertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...