main page

सीने में दर्द उठने के बाद अस्पताल में हुए भर्ती एक्टर विक्रम...पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Updated 09 July, 2022 07:05:40 AM

मनोरंजन जगत में आए दिन नई हलचल देखने को मिलती है। अगर आज की बात करें तो विक्रम मणिरत्नम की ''पोन्नियिन सेलवन'' लीड रोल प्ले करने वाले एक्टर विक्रम को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी बिगड़ी तबीयत को लेकर फैंस काफी चिंता में हैं और जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम.  मनोरंजन जगत में आए दिन नई हलचल देखने को मिलती है। अगर आज की बात करें तो विक्रम मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन' लीड रोल प्ले करने वाले एक्टर विक्रम को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी बिगड़ी तबीयत को लेकर फैंस काफी चिंता में हैं और जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। वहीं 26 साल पुराने मामले में वेटरन एक्टर और कांग्रेसी नेता राज बब्बर को लेकर दो साल की सजा सुनाई गई है तो 9 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रही एक्ट्रेस पायल रोहतगी हाल ही में पार्टनर संग्राम सिंह संग राजेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुंची, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं। ऐसी ही कई खास खबरों पर लोगों की नजर रही। तो आइए डालते हैं एक नजर मनोरंजन जगत की टॉप न्यूज पर...
 

चेन्नई के अस्पताल में हुए भर्ती एक्टर विक्रम
 

विक्रम मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन' लीड रोल प्ले करने वाले एक्टर विक्रम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में अचानक दर्द उठी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया।

 

26 साल पुराने मामले में राज बब्बर को 2 साल की सजा

वेटरन एक्टर और पूर्व सांसद-वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राज बब्बर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राज बब्बर को 26 साल पुराने एक मामले में दो वर्ष की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही उन पर 8500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि, इस मामले में कोर्ट ने राज बब्बर को अंतरिम जमानत भी दे दी है। अब उन्हें राहत के 30 दिन के अंदर अपर कोर्ट में जाना होगा। राज का कहना है कि वह इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेंगे।

 

प्रोड्यूसर गोरंटला राजेंद्र प्रसाद का 86 की उम्र में निधन

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। टॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर गोरंटला राजेंद्र प्रसाद का निधन हो गया है। उन्होंने 7 जुलाई को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार, प्रोड्यूसर लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त थे और 86 की उम्र में उन्होंने दम तोड़ दिया। राजेंद्र प्रसाद के निधन की खबर ने टॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 

 

 

राजीव संग तलाक को लेकर लोगों ने चारू असोपा को ताने तो भड़की एक्ट्रेस

 

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा पिछले काफी दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। चारू और राजीव सेन की शादीशुदा जिंदगी में काफी उथल-पुथल मची हुई है और दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने एक बयान में कहा था कि वो राजीव सेन से तलाक लेना चाहती हैं। इस स्टेटमेंट के बाद वह लोगों के निशाने आ गई और यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। अब हाल ही में चारू ने तलाक पर ट्रोल करने वालों पर भड़ास निकाली है और उनकी जमकर क्लास लगाई है।

 

शादी से एक दिन पहले 850 साल पुराने मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पायल-संग्राम

 

एक्ट्रेस पायल रोहतगी 9 जुलाई को पार्टनर संग्राम सिंह संग शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन्स के बीच हाल ही में ये कपल आगरा के प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचा, जहां से दोनों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

रणबीर सिंह ने दीपका संग बैडरूम सीक्रेट का किया खुलासा

 

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन सातवें की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। करण के शो के पहले मेहमान रणवीर सिंह और आलिया भट्ट बने और इस दौरान उन्होंने अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। रणवीर ने शो में अपनी सुहागरात से लेकर सेक्स पर लेकर खुलेआम बातें की और बताया कि दीपिका पादुकोण के साथ सुहागरात पर उनका क्या हाल था।

 

कानपुर की पल्लवी सिंह के सिर सजा मिसेज यूनिवर्स डिवाइन 2022 का ताज


कानपुर की पल्लवी सिंह ने मिसेज यूनिवर्स डिवाइन 2022 का खिताब जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। विश्व स्तरीय मिसेज यूनिवर्स कॉन्टेस्ट जीतकर पल्लवी सिंह ने साबित कर दिया कि भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हैं। यह समारोह साउथ कोरिया के योसु शहर में 22 से 30 जून को आयोजित किया गया।  

''मां काली'' के विवादित पोस्टर पर भड़के रवि किशन


डॉक्यूमेंट्री फिल्म ''काली'' पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। ''काली'' के मेकर्स के खिलाफ कई केस दर्ज हो चुके हैं। देश में हर जगह इस पोस्टर का विरोध किया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं। अब भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने भी ''काली मां के पोस्टर को लेकर निर्माता लीना मणिमेकलई पर निशाना साधा है। 

 बेटी मालती मैरी संग घूमने निकली प्रियंका चोपड़ा


 एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनो मदरहुड लाइफ एनजॉय कर रही है। प्रियंका और उनके सिंगर पति निक जोनस ने इसी साल सरोगेसी के जरिए प्यारी सी बेटी का स्वागत किया। पीसी ने अपनी लाडली का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। दोनों की बेटी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। मदर्स डे पर प्रियंका ने पहली बार अपनी लाडली की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में उसका चेहरा तो नहीं दिखा था। वहीं अब प्रियंका ने एक बार फिर अपनी लाडली की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपनी नानी के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल, पहली  बार मालती के साथ आउटिंग पर निकली जिसकी तस्वीर प्रियंका ने इंस्टा पर शेयर की है।   

Content Writer: suman prajapati

Vikramadmittedhospitalentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...