main page

गिरफ्तार हुईं उर्फी जावेद! एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज, पढ़ें मनोरंजन जगत की टाॅप खबरें

Updated 03 November, 2023 06:22:16 PM

बी-टाउन इंडस्ट्री से नवंबर महीना का तीसरा दिन  कई बड़ी खबरें लेकर आया। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए टाॅप 10 लेकर आई है जिसमें आज की सारी बड़ी खबरें शामिल हैं। जहां एक तरफ बोल्ड फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद गिरफ्तार हो गई हैं। वहीं बिग बॉस ओटीटी वि

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से नवंबर महीना का तीसरा दिन  कई बड़ी खबरें लेकर आया। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए टाॅप 10 लेकर आई है जिसमें आज की सारी बड़ी खबरें शामिल हैं। जहां एक तरफ बोल्ड फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद गिरफ्तार हो गई हैं। वहीं बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव बुरे फंस गए हैं। दरअसल, नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में चल रही एक रेव पार्टी में रेड मारी, जहां 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की टाॅप 10 खबरों पर एक नजर...

 

जेल की सलाखों के पीछे पहुंची उर्फी जावेद! गिरफ्तार होते ही उड़ा चेहरे का रंग


बोल्ड फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद गिरफ्तार हो गई हैं। एक नए वीडियो में दावा किया गया है कि उन्हें शुक्रवार सुबह मुंबई में पुलिस हिरासत में ले लिया है। बॉलीवुड सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, उर्फी को सुबह कॉफी रन पर देखा गया, जब कथित पुलिस अधिकारियों के एक समूह ने उन्हें हिरासत में ले लिया। एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 

बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज

 


बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव बुरे फंस गए हैं। दरअसल, नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में चल रही एक रेव पार्टी में रेड मारी, जहां 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो इसमें बिग बॉस विजेता एल्विश का भी नाम सामने आया है।

 

 

सांप-जहर बरामदगी केस में फंसने के बाद एल्विश यादव ने पेश की सफाई




बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव के खिलाफ हाल ही में कोतवाली सेक्टर-49 में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़ने का आरोप है। एल्विश की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। इसी बीच यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर कर इस मामले में अपनी सफाई पेश की है।

 

मशहूर तमिल एक्टर जूनियर बलैया की दम घुटने से मौत



साउथ सिनेमा से बीते कुछ दिनों से एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस डॉ प्रिया और रेन्जुशा मेनन की आकस्मिक मौत के बाद एक और दिग्गज एक्टर की मौत की खबर सामने आई है। तमिल सिनेमा के जाने-माने एक्टर जूनियर बलैया की दम घुटने से मौत हो गई है। इस दुखद खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस से लेकर कई सेलेब्स एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।  

 

 

'बर्थडे मंथ' शुरू होते ही देबिना ने दिखाई 'जिगर के टुकड़े' दिविशा की अनदेखी तस्वीरें



 
टीवी के राम-सीता यानी देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की दूसरी बेटी दिविशा चौधरी 11 नवंबर को एक साल की हो जाएगी। ऐसे में मम्मी-पापा का दिल अपनी लाडो के लिए पहले से ही प्यार से भरा हुआ है और वे अपनी लिटिल ऐंजल के बर्थडे के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच देबिना ने बेटी दिविशा का बर्थडे मंथ शुरू होते ही उसकी अनदेखी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर दी हैं। फैंस कपल की छोटी लाडली की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 


Bigg Boss 17:शो से कटेगा अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का पत्ता! 

 

विवादित रियालिटी शो बिग बाॅस 17 में आए दिन कोई ना कोई धमाका देखने को मिल रहा है। वहीं  शो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन काफी पॉपुलैरिटी भी बटोर रहे हैं।इतना ही नहीं हसबैंड-वाइफ की ये जोड़ी बिग बॉस 17 की सबसे मजबूत जोड़ी भी बताई जा रही है।जहां  विक्की इस समय अपने दिमाग से खेलते हुए हर किसी को अपनी बातों में घुमाते नजर आ रहे हैं। वहीं अंकिता की उनके मैच्योर आउटलुक और बोल्ड पर्सनालिटी के लिए तारीफें मिल रही हैं। लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि शो से अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का पत्ता कटने वाला है। खुद सलमान इस कपल को बाहर का रास्ता दिखाएंगे।


 उड़िया गायक देबेश पति गिरफ्तार

 

 

ओडिया सिनेमा के मशहूर प्लेबैक गायक देबेश पति को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि देबेश पति को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में नयापल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिंगर पर अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देने का आरोप है। प्रेम संबंध के बाद कथित विश्वासघात को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई।


First Picture: चर्चा में है आकाश-श्लोका की बेटी की तस्वीरें

 

आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता अंबानी, टिनसेलटाउन के 'आईटी' कपल्स में से एक है। कपल के दो प्यारे से बच्चे हैं, बेटा पृथ्वी आकाश अंबानी और बेटी वेदा अंबानी। अंबानी खानदान के छोटे लाडले पृथ्वी की तो कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं लेकिन वेदा की कोई झलक अब तक नहीं दिखी। इसी बीच वेदा की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। इन तस्वीरों को अंबानी के एक फैन पेज ने शेयर किया है। एक तस्वीर में, हमें आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बेटी वेदा की स्पष्ट झलक मिली, जो अपने दादू मुकेश के साथ कुछ क्वालिटी टाइम का आनंद ले रही है। 

 

फैन ने तमिलनाडु में बनवाया रजनीकांत का मंदिर




फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनका खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। कई बार फैंस अपने फेवरेट स्टार को भगवान की तरह पूजते भी नजर आते हैं। ऐसे ही स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं सुपरस्टार रजनीकांत। थलाइवा एक्टर की देश-दुनिया में काफी पॉपुलैरिटी है और फैंस उन्हें भगवान की तरह पूजते भी हैं। हाल ही में एक्टर को देवता मानने वाले एक फैन ने तो उनका मंदिर भी बनवा दिया, जहां लोग उनकी खूब पूजा-अर्चना करते हैं।

 

लोकसभा चुनाव को लेकर कंगना का बड़ा ऐलान

एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। एक्ट्रेस 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव में उतर सकती है। इस बात की घोषणा उन्होंने खुद की है।

Content Writer: Smita Sharma

BollywoodTop 10 NewsUrfi JavedElvish YadavBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...