main page

पवित्रा पुनिया के पिता का निधन...पहली बार सिख प्रतियोगी बना 'बिग ब्रदर' का विनर, पढ़े बाॅलीवुड की टाॅप खबरें

Updated 10 November, 2023 06:30:08 PM

शुक्रवार का दिन (10 नवंबर) बी-टाउन इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरें लेकर आया। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए टाॅप 10 लेकर आई है जिसमें आज की सारी बड़ी खबरें शामिल हैं। जहां एक तरफ पवित्रा पुनिया के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं दूसरी तरफ पहली बार सिख प्रतियोगी के सिर  'बिग

मुंबई: शुक्रवार का दिन (10 नवंबर) बी-टाउन इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरें लेकर आया। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए टाॅप 10 लेकर आई है जिसमें आज की सारी बड़ी खबरें शामिल हैं। जहां एक तरफ पवित्रा पुनिया के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं दूसरी तरफ पहली बार सिख प्रतियोगी के सिर  'बिग ब्रदर' की जीत का ताज सजा। आइए डालते हैं टाॅप 10 खबरों पर एक नजर 

दुखद: पवित्रा पुनिया पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा पिता का हाथ

 

'बिग बॉस 14' फेम पवित्रा पुनिया इस समय बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। पवित्रा पुनिया के सिर से पिता कुशल पाल सिंह का हाथ उठ गया है। कुशल पाल सिंह ने 6 नवंबर को अंतिम सांस ली। पिता के जाने के बाद पवित्रा बुरी तरह से टूट गई हैं। खबर है कि छले कुछ से कुशल पाल काफी बीमार भी चल रहे थे। हाल ही में वह मुंबई में अपने घर में गिर भी पड़े थे। 


History Repeated:पहली बार सिख प्रतियोगी जग बैंस के सिर सजा 'बिग ब्रदर' की जीत का ताज

 

अमेरिकी रियलिटी शो बिग ब्रदर सबसे चर्चित शोज में से एक है। बिग ब्रदर इंडियन बिग बाॅस की तरह ही है। जहां प्रतियोगियों को 100 दिनों के लिए एक घर में बंद कर दिया जाता है और बाहरी दुनिया से बिल्कुल वंचित रखा जाता है। 2012 में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बिग ब्रदर का टाइटल जीता था। इस टाइटल को जीतने वाली वह पहली भारतीय बनकर बनी थीं। अब, 2023 में इतिहास ने खुद को दोहराया और भारतीय मूल के सिख जग बैंस ने रियलिटी शो का 25वां सीजन जीता। जी हां, आपने ठीक सुना 25 साल के जग बैंस इस शो को जीतने वाले पहले सिख कंटेस्टेंट बने। 

नहीं रही दक्षिण-कोरियाई सिंगर Lim Nahee

 

दक्षिण कोरियाई सिंगर और साॅन्ग राइटर Lim Nahee को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर हैं कि 24 साल की Lim Nahee अब हमारे बीच नहीं रही। Nahee ने 8 नवंबर को अंतिम सांस ली। उनकी मौत का कारण अभी तक पता नहीं चला है और उनकी एजेंसी ने अभी तक सोशल मीडिया पर कोई बयान नहीं दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाही का अंतिम संस्कार ग्योंगगी-डो के प्योंगटेक के सेंट्रल हॉल में किया गया है।

Pregnancy Confirm! पति विराट का हाथ थामें रिस्टोर्स की लाॅबी में घूमने निकली अनुष्का, लूज ड्रेस में साफ दिखा बेबी बंप !

 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली उन स्टार्स कपल्स में हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफैशनल लाइफ को अलग-अलग रखते हैं। कपल बेहद ही पर्सनल जो नहीं चाहते कि उनका रिश्ता मीडिया की सुर्खियां बने। वे अपनी जिंदगी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखने की कोशिश करते हैं।काफी समय से इंटरनेट पर अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें चल रही हैं लेकिन इस कपल ने न तो इसका खंडन किया है और न ही इसकी पुष्टि की। हालांकि अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुष्का को ढीले-ढाले कपड़ों में बेबी बंप छिपाते देखा जा रहा है। इसके बाद उनके दोबारा से मां बनने के कयास और तेज हो गए हैं।


जय कोटक संग शादी के बंधन में बंधी पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्य

 

पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्य सातवें आसमान पर हैं क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के प्यार जय कोटक संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। अदिति आर्य 'Kotak Mahindra' के फाउंडर उदय कोटक के घर की बहू बनी हैं। लवबर्ड्स ने 7 नवंबर, 2023 को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। अब, नई नवेली दुल्हन अदिति आर्य ने अपनी भव्य शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।उनकी शादी की बेशकीमती तस्वीरों में न्यूलीवेड को कैमरे के लिए खुशी से पोज देते हुए देखा जा सकता है।


10 करोड़ की 'Rolls Royce Cullinan' की मालकिन बनीं नीता अंबानी

 

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी के साथ मिलकर अपने पिता व दिवंगत उद्योगपति धीरूभाई अंबानी की विरासत को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भले ही मुकेश अंबानी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं लेकिन किसी ना किसी बात को लेकर वे और उनका परिवार चर्चा में आ ही जाता है। ऐसा ही कुछ फिर देखने को मिला। मुकेश अंबानी ने उनकी पत्नी नीता अंबानी को एक प्यारा सा गिफ्ट दिया जो कपल को चर्चा में ले आया। दरअसल, मुकेश अंबानी ने अपनी प्रिय पत्नी नीता अंबानी को भारत की सबसे महंगी कारों में से एक तोहफे में दी है। 

 

दिवाली से पहले अनिल कपूर घर लाए नई Mercedes-Maybach S580 कार


देश में दो दिन पहले से ही दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। खुशियों के इस पर्व पर लोग लग्जरी तोहफे अपने घर ला रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड सेलिब्रेटी अनिल कपूर ने अपने कार कलेक्शन में एक नई गाड़ी शामिल की है, जिसका नाम Mercedes-Maybach S 580 4MATIC है। एक्टर की इस नई गाड़ी की कीमत करोड़ों में है, जिसे सुन लोगों के होश उड़ रहे हैं।

 

बानी-इश्क दा कलमा फेम नेहा बग्गा ने बॉयफ्रेंड संग रचाई गुपचुप शादी

सर्दियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही शादियों की भी शुरुआत हो गई है। आम लोगों के साथ-साथ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी शहनाइयां गूंजने लगी हैं। अब हाल ही में टीवी सीरियल बानी इश्क दा कलमा फेम एक्ट्रेस नेहा बग्गा  अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने रेस्टी कंबोज के साथ गुपचुप शादी रचाई है, जिसकी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने फैंस को चौंका दिया है।

 

Pre B'day Celebration: एक दिन पहले ही शुरू हुआ बिपाशा-करण की लाडली के बर्थडे का जश्न


बॉलीवुड के पावर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। एक प्यारी से बेटी देवी के पेरेंट्स बनकर कर कपल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। अब दोनों की लाडली 1 साल की होने जा रही है, ऐसे में पहले ही देवी के बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरुआत हो गई है। मॉम बिपाशा ने देवी के प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।

 

लंबे समय तक बीमारी से जूझने के बाद इस मशहूर एक्टर का निधन

मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। इसी बीच बीते गुरुवार मलयालम फिल्मों के जाने माने एक्टर कलाभवन हनीफ इस दुनिया से चल बसे। एक्टर का 63 साल की उम्र में निधन हो गया। हनीफ के निधन की खबर से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Content Writer: Smita Sharma

Pavitra PuniaJag BainsAnil KapoorNita AmbaniNeha BaggaLim Naheebollywood Top 10Bollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...