main page

जिंदगी से जंग हारी संभावना सेठ की मां..सामने आई रकुल-जैकी के शादी की पहली झलक, पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों पर एक नजर

Updated 21 February, 2024 05:17:42 PM

एक्ट्रेस संभावना सेठ पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पिता के बाद संभावना के सिर से उनकी मां का भी साया उठ गया है। संभावना सेठ की मां सुष्मा सेठ का निधन कल यानी 20 फरवरी को दुनिया से चल बसी। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आज (21 फरवरी) को जैकी भगनानी की दुल्हनिया बन जाएंगी। कपल गोवा में शादी के बंधन में बंधने वाला है। शादी शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस संभावना सेठ पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पिता के बाद संभावना के सिर से उनकी मां का भी साया उठ गया है। संभावना सेठ की मां सुष्मा सेठ का निधन कल यानी 20 फरवरी को दुनिया से चल बसी। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आज (21 फरवरी) को जैकी भगनानी की दुल्हनिया बन जाएंगी। कपल गोवा में शादी के बंधन में बंधने वाला है। शादी शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। खबरों के मुताबिक कपल दो रीति रिवाज सिंधी और सिख रीति रिवाज से शादी करेगा। वहीं अब कपल की शादी से जुड़ी एक तस्वीर सामने आई है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बन गई हैं। अनुष्का ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया हालांकि इस खुशखबरी को कपल ने लगभग 5 दिन बाद शेयर किया। अनुष्का-विराट ने अपने लाडले का नाम 'अकाय' रखा है। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों पर एक नजर..

 

संभावना सेठ पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के बाद अब सिर से उठा मां का साया

एक्ट्रेस संभावना सेठ पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पिता के बाद संभावना के सिर से उनकी मां का भी साया उठ गया है। काफी लंबे समय तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद संभावना की मां का मंगलवार शाम को निधन हो गया।  संभावना सेठ की मां सुष्मा सेठ का निधन कल यानी 20 फरवरी को दुनिया से चल बसी।

 

सामने आई रकुल-जैकी के शादी की पहली झलक

 

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आज (21 फरवरी) को जैकी भगनानी की दुल्हनिया बन जाएंगी। कपल गोवा में शादी के बंधन में बंधने वाला है। शादी शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। खबरों के मुताबिक कपल दो रीति रिवाज सिंधी और सिख रीति रिवाज से शादी करेगा।  रकुल के परिवार की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए कपल सबसे पहले सिख रीति रिवाज से शादी रचाएगा। वहीं अब कपल की शादी से जुड़ी एक तस्वीर सामने आई है।

दूसरी बार मां बनीं अनुष्का शर्मा

बी-टाउन से हाल ही में एक दिल खुश करने देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। जी हां, आपने ठीक सुना। अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बन गई हैं। अनुष्का ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया हालांकि इस खुशखबरी को कपल ने लगभग 5 दिन बाद शेयर किया। अनुष्का-विराट ने अपने लाडले का नाम 'अकाय' रखा है।


Happily Married: प्यार का हाथ थाम दिव्या अग्रवाल ने लिए सात फेरे

 

टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल शादी के बंधन में बंध गई हैं। 20 फरवरी को दिव्या अग्रवाल ने  बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर संग सात फेरे लिए। कपल ने मराठी रीति-रिवाज से शादी की। दिव्या ने सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज शेयर की हैं जो वायरल हो रही हैं। दोनों ने बिना किसी शोशेबाजी के एकदम सादगी से मुंबई में ही ब्याह रचाया। दिव्या पर्पल और डार्क पर्पल कलर के लहंगा चोली में खूबसूरत दुल्हन बनीं।

 


रकुलप्रीत के हाथों में सजी जैकी के नाम की मेहंदी 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह 21 फरवरी को जैकी भगनानी संग शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगी। कपल की शादी का जश्न 18 फरवरी से शुरु हो गया जिसमें शरीक होने के लिए बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां गोवा पहुंच गई हैं। मंगलवार को रकुल-जैकी की मेहंदी सेरेमनी हुईं जिसकी  कुछ इनसाइड झलकियां देखने को मिली हैं।

 


दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे...1 नहीं बल्कि 2 रीति रिवाज से शादी रचाएंगे रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी 

 

बाॅलीवुड के लवबर्ड्स रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। 21 फरवरी को कपल  शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगी। कपल की शादी का जश्न 18 फरवरी से शुरु हो गया जिसमें शरीक होने के लिए बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां गोवा पहुंच गई हैं। वहीं अब कपल की शादी को लेकर कुछ डिटेल्स सामने आईं हैं। खबर है कि कपल एक नहीं बल्कि 2 रीति रिवाज से शादी रचाएगा।

अंतिम सफर पर ऋतुराज सिंह: पिता के जाने से बुरी तरह टूटी बेटी

20 फरवरी की सुबह बी-टाउन इंडस्ट्री से दिल तोड़ देने वाली खबर आई। खबर थी कि  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम ऋतुराज सिंह का 59 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। ऋतुराज सिंह के निधन की खबर ने सबका दिल दहला दिया। फैंस से लेकर बी-टाउन इंडस्ट्री के स्टार्स नम आंखों से ऋतुराज सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं 21 फरवरी को ऋतुराज सिंह का अंतिम संस्कार होगा।


हार्ट अटैक ने ली एक और जान: नहीं रहे 'बिनाका गीतमाला' के राजा अमीन सयानी

बी-टाउन इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। सुहानी भटनागर और ऋतुराज सिंह के निधन के बाद एक और स्टार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ये और कोई नहीं बल्कि  रेडियो प्रजेंटेटर अमीन सयानी हैं। अमीन सयानी ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली। बेटे राजिल सयानी ने इस खबर की पुष्टि की है।


सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहीं डॉली सोही की बिगड़ी तबीयत

पाॅपुलर टीवी एक्ट्रेस डाॅली सोही इस समय बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। डॉली सोही सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही हैं। हाल ही डॉली को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद एक्ट्रेस को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल डॉली सोही का इलाज चल रहा है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

दिव्या खोसला-भूषण कुमार के रिश्ते में दरारा! 

बी-टाउन के गलियारों से बीते कई दिनों से स्टार्स के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। जहां बीते दिनों ईशा देओल और भरत तख्तानी ने अपनी 11 साल की शादी तोड़ी। वहीं अब लगता है कि इस लिस्ट में दिवंगत सिंगर गुल्शन कुमार के बेटे भूषण कुमार और बहू दिव्या खोसला का नाम जुड़ने वाला है। इस कपल ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखा है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इस जोड़ी के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा हमें एक रेडिट पोस्ट में लिखी बात कहने पर मजबूर कर रही है। 

 

अवॉर्ड फंक्शन में करीना को देख शाहिद कपूर ने दी बड़ी सी मुस्कान, बेबो ने एक्स बॉयफ्रेंड को किया इग्नोर


बॉलीवुड में रिश्तों का टूटना और बनना आम बात है। यहां जो जोड़ी सालों से रिलेशनशिप में नजर आती है वो ही अचानक ब्रेकअप की अनाउंसमेंट कर फैंस को सदमा दे देती हैं। शाहिद कपूर और करीना कपूर भी बीटाउन के सबसे पॉपुलर कपल हुआ करते थे लेकिन चार साल के रिश्ते को इस जोड़ी ने झट से तोड़ दिया था। वहीं अब सालों बाद कपल का एक-दूसरे से सामना हुआ। इस दौरान करीना ने शाहिद के साथ ऐसा बर्ताव किया जिसके चर्चे अब सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं। हाल ही में इस दौरान का वीडियो सामने आया जिसमें शाहिद को फिल्ममेकर राज और डीके के साथ रेड कार्पेट पर स्पॉट किया गया और तभी वहां से करीना गुजरी थीं।

Content Writer: Smita Sharma

Sambhavna SethRakul Preet SinghJackky BhagnaniRituraj SinghLast RitesBollywood Top 10Bollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...