main page

प्रियंका ने बेचा मुंबई वाला घर...सलमान ने इमरान हाशमी को किया KISS, पढ़े बाॅलीवुड की टाॅप 10 खबरें

Updated 18 November, 2023 05:30:24 PM

मनोरंजन की दुनिया में शनिवार के दिन काफी हलचल रही। 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के अंधेरी में अपने दो अपार्टमेंट्स को बेच दिया है। प्रियंका ने इन अपार्टमेंट्स को डायरेक्टर और राइटर अभिषेक चौबे को बेचा है। इसके लिए उन्होंने कुल 6 करोड़ रुपए लिए हैं। सलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर 3 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाल दिखा रही है। हाल ही में फिल्म की सफलता से खुश होकर मेकर्स ने एक सक्सेस इवेंट होस्ट किया, जहां सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आए। इस दौरान सलमान ने इमरान को खु

मुंबई: मनोरंजन की दुनिया में शनिवार के दिन काफी हलचल रही। 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के अंधेरी में अपने दो अपार्टमेंट्स को बेच दिया है। प्रियंका ने इन अपार्टमेंट्स को डायरेक्टर और राइटर अभिषेक चौबे को बेचा है। इसके लिए उन्होंने कुल 6 करोड़ रुपए लिए हैं। सलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर 3 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाल दिखा रही है। हाल ही में फिल्म की सफलता से खुश होकर मेकर्स ने एक सक्सेस इवेंट होस्ट किया, जहां सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आए। इस दौरान सलमान ने इमरान को खुलेआम किस कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बॉलीवुड, टेलीविजन, से जुड़ी बड़ी-छोटी खबरों के लिए पढ़िए फिल्म रैप..

 

घर गूंजी बेटे की किलकारी: 51 की उम्र में पिता बने 'द ग्रेट खली'

 

 

भारत के मशहूर रेसलर और बिग बाॅस 4 फेम दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली के घर एक बार फिर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। जी हां,51 साल के द ग्रेट खली दूसरी बार एक प्यारे से बच्चे के पिता बन गए हैं। द ग्रेट खली की पत्नी हरपिंदर कौर ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। हरपिंदर कौर ने अमेरिका के एक मैटरनिटी होम में बच्चे को जन्म दिया।

 

 Video: 'मेरी तो कभी रही नहीं, लेकिन इनकी आदत छूटती जा रही है..कहते ही सलमान ने इमरान हाशमी को किया KISS



सलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर 3 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाल दिखा रही है। ऐसे में हाल ही में फिल्म की सफलता से खुश होकर मेकर्स ने एक सक्सेस इवेंट होस्ट किया, जहां सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आए। इस दौरान सलमान ने इमरान को खुलेआम किस कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

जयपुर में दोस्त की शादी में आर्यन खान का टशन

बाॅलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। आए दिन आर्यन खान को लेकर कोई ना कोई खबर सामने आती रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बाराती बन कर खूब थिरकते नजर आ रहे हैं।

अमेरिका में बसी प्रियंका ने अभिषेक चौबे को बेचा मुंबई वाला घर

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपना नाम बनाया है।  निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका लॉस एंजिल्स में शिफ्ट हो गईं, जहां दोनों अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ रहते हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादा समय हाॅलीवुड में बिताने की वजह से प्रियंका ने मुंबई के अंधेरी में अपने दो अपार्टमेंट्स को बेच दिया है। प्रियंका ने इन अपार्टमेंट्स को डायरेक्टर और राइटर अभिषेक चौबे को बेचा है। इसके लिए उन्होंने कुल 6 करोड़ रुपए लिए हैं।

 

Indian Idol 1: अमित साना के आरोपों पर अब अभिजीत सावंत ने तोड़ी चुप्पी

सिंगिंग रियालिटी शो इंडियन आइडल करीब 20 सालों से जनता के दिलों पर राज कर रहा है। इंडियन आइडल सीजन 1 के विनर अभिजीत सावंत बने थे तो अमित साना रनरअप रहे थे। बीते दिनों ही इंडियन आइडल सीजन 1 के रनरअप अमित साना ने शो को लेकर बड़ा खुलासा किया। लों बाद अमित ने आरोप लगाया है कि अभिजीत को जीताने के लिए फिनाले से पहले उनकी वोटिंग लाइंस बंद कर दी गई थी। अब उनके इस खुलासे पर इंडियन आइडल सीजन 1 के विनर अभिजीत सावंत का रिएक्शन सामने आया है।

पत्नी के बर्थडे पर कपिल ने शेयर की प्यारी तस्वीरें

 

कपिल शर्मा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड पर्सनैलिटी में से एक हैं।कपिल इंडस्ट्री के उन स्टार्सा में हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफैशनल लाइफ को अलग-अलग रख कर चलते हैं। कपिल सोशल मीडिया पर परिवार से जुड़ी तस्वीरें बेहद कम शेयर करते हैं। हाल ही में कपिल ने पत्नी गिन्नी चतरथ संग बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की। ये तस्वीरें उन्होंने अपनी लेडीलव गिन्नी के बर्थडे पर शेयर की हैं।


व्हाइट फ्राॅक..सिर पर प्यारा सा टियारा..देविशा के पहले बर्थडे पर देबीना ने दी थी ग्रैंड पार्टी

 टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी  अपने जीवन के सबसे सुखद चरणों में से एक में हैं। इतने सालों के इंतजार और डॉक्टरों के अनगिनत चक्कर काटने के बाद देबीना और गुरमीत ने अपनी जिंदगी में दो प्यारी सी परियों का स्वागत किया।देबिना शादी के पांच साल अप्रैल 2022 में लियाना की मां बनी। वहीं  11 नवंबर 2022 में उनके घर नन्हीं दिविशा की किलकारी गूंजी। अब दिविशा 1 साल की हो गई है। छोटी बेटी के बर्थडे पर देबीना-गुरमीत ने ग्रैंड पार्टी रखी।

 

Tiger 3: कैटरीना के टॉवल वाले सीन पर ससुर जी ने दिया ऐसा रिएक्शन


कैटरीना कैफ और सलमान खान स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, इस फिल्म में कैटरीना का टॉवल में एक एक्शन सीन है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। इस सीन में कैट का बेहद किलर अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं, अब एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके ससुर और स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल ने फिल्म में उनके टॉवल एक्शन सीन पर क्या रिएक्शन दिया है।

 

 

‘भारत वर्ल्ड कप जीता तो बिना कपड़ों के जश्न मनाउंगी..पूनम पांडे जैसा प्रॉमिस कर चर्चा में आईं साउथ एक्ट्रेस रेखा


टीम इंडिया क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंच गई है और अब पूरे देश को ऑस्ट्रेलिया के कड़े मुकाबले में इंडिया के World Cup जीतने का इंतजार है। लोग अलग-अलग तरीके से टीम इंडिया को जीतने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसी बीच अब साउथ की एक फेमस एक्ट्रेस ने इंडिया के जीतने पर बेतुका सा प्रॉमिस किया है। रेखा बोज नामक एक्ट्रेस ने ऐलान किया है कि अगर इंडिया वर्ल्ड कप लेकर आएगा तो वह उस खुशी में बिना कपड़ो के बीच पर घूमेंगी। इस ऐलान के बाद रेखा काफी चर्चा में आ गई हैं।

 

एक साथ दो लीजेंडः शाहरुख खान ने डेविड बेकहम संग शेयर की तस्वीर


मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम इन दिनों भारत में हैं और लगातार खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने डेविड के लिए अपने घर पर शानदार पार्टी भी आयोजित की, जहां वह कई स्टार्स के साथ नजर आए। वहीं, अब बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डेविड बेकहम के साथ एक तस्वीर शेयर की है और एक प्यारा से कैप्शन लिखा है। फैंस दोनों स्टार्स की इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Priyanka ChopraSalman KhanEmraan HashmiThe Great KhaliAryan KhanKapil SharmaDebina BonnerjeeKatrina KaifBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...