main page

Bollywood News: हार्ट अटैक ने ली 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम ऋतुराज सिंह की जान, प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण

Updated 20 February, 2024 06:29:14 PM

20 फरवरी की सुबह टीवी इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर आई जिसने हर किसी का दिल तोड़ दिया। खबर थी की 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम ऋतुराज सिंह अब नहीं रहे। हार्ट अटैक ने ऋतुराज की जान ले ली। फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता का किरदार निभाने वाली  एक्ट्रेस सुहानी भटनागर ने कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया।  सुहानी भटनागर ने 16 फरवरी को 19 की उम्र में अंतिम सांस ली। अब 19 फरवरी को एक्ट्रेस की आत्मी की शांति के लिए प्रार्थना सभा रखी गई जिसमें रियल बबीता फोगाट शामिल हुईं।

मुंबई: 20 फरवरी की सुबह टीवी इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर आई जिसने हर किसी का दिल तोड़ दिया। खबर थी की 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम ऋतुराज सिंह अब नहीं रहे। हार्ट अटैक ने ऋतुराज की जान ले ली। फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता का किरदार निभाने वाली  एक्ट्रेस सुहानी भटनागर ने कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया।  सुहानी भटनागर ने 16 फरवरी को 19 की उम्र में अंतिम सांस ली। अब 19 फरवरी को एक्ट्रेस की आत्मी की शांति के लिए प्रार्थना सभा रखी गई जिसमें रियल बबीता फोगाट शामिल हुईं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबर ने भी आज खूब सुर्खियां बटोरी।  खबरें हैं शादी के 5 साल बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की टाॅप खबरों पर एक नजर...

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम ऋतुराज सिंह का निधन

टीवी इंडस्ट्री से हाल ही दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर ऋतुराज सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। ऋतुराज ने 59 की उम्र में अंतिम सांस ली।  खबरों की मानें तो एक्टर का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ। इतना ही नहीं ऋतुराज कुछ समय से अग्नाशय संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतुराज सिंह अग्नाशय से जुड़ी किसी बीमारी से पीड़ित थे और अस्पताल में भर्ती थे। कल रात यानी 19 फरवरी को उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और मौत हो गई।

'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में शामिल हुईं बबीता फोगाट

 नितेश भारद्वाज की डायरेक्टेड फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता का किरदार निभाने वाली  एक्ट्रेस सुहानी भटनागर ने कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया।  सुहानी भटनागर ने 16 फरवरी को 19 की उम्र में अंतिम सांस ली। सुहानी डर्मेटोमायोसाइटिस से जूझ रही थीं।अचानक आई सुहानी की मौत की खबर ने सबको गमगीन कर दिया। रियल बबीता फोगाट को भी सुहानी की मौत की खबर सुनकर धक्का लगा।अब 19 फरवरी को एक्ट्रेस की आत्मी की शांति के लिए प्रार्थना सभा रखी गई जिसमें रियल बबीता फोगाट शामिल हुईं। 

 

खुशखबरी: रणवीर सिंह-दीपिका के घर गूंजेगी किलकारी

साल 2024 बी-टाउन स्टार्स के घर ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। अब तक बी-टाउन की कई हसीनाओं ने गुड न्यूज सुनाई। यामी गौतम, ऋचा चड्ढा,प्रिया मलिक समेत कई हसीनाएं इस समय प्रेग्नेंसी लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। वहीं अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम शामिल हो गया। जी हां, खबरें हैं दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। खबरें हैं शादी के 5 साल बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। 

भाई मुस्लिम..पिता क्रिश्चन और मां हैं सिख...विक्रांत मैसी के घर में हैं सभी धर्मों के लोग

 

 '12वीं फेल' के बाद बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की पाॅपुलैरिटी काफी बढ़ गई है।  हर तरफ उन्हीं के नाम का डंका बज रहा है। विक्रांत के पास फिल्म के ऑफर्स की भी लाइन लग गई है। इसी बीच विक्रांत मैसी ने धर्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया। विक्रांत मैसी ने बताया कि वह एक ऐसे परिवार से हैं, जहां धर्म, जात-पात को भाव नहीं दिया जाता। उनके परिवार में अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं। इतना ही नहीं उनके भाई ने 17 साल की उम्र में इस्लाम कबूल कर लिया था। अब उसका नाम मोइन है। 

रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी वेडिंग: दुल्हन लाने के लिए बाराती तैयार

बॉलीवुड के फेमस कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं जिसमें शामिल होने के लिए आधा बॉलीवुड गोवा पहुंच चुका है। मेहमानों की लिस्ट में कई बाॅलीवुड स्टार्स का नाम शामिल है। जहां बीते दिन वरुण धवन-नताशा दलाल से लेकर भूमि पेडेनकर गोवा पहुंचे थे। वहीं आज शिल्पा शेट्टी से लेकर अर्जुन कपूर और आयुष्मान खुराना तक बराती बन गोवा आ गए हैं। इसी बीच गोवा से जैकी भगनानी के पिता वासु भगनानी और बहन दीपशिखा देशमुख की तस्वीरें सामने आईं हैं। पिता-बेटी का लुक देखकर यूं लग रहा है जैसे आज (19 फरवरी) को कपल की हल्दी सेरेमनी हो रही है।


सुबह मेरे व्हाट्सएप ग्रुप... ऋतु राज सिंह के निधन से सदमे में प्रोड्यूसर संदीप सिंकद

20 फरवरी की सुबह टीवी इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर आई जिसने हर किसी का दिल तोड़ दिया । खबर थी की ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम ऋतुराज सिंह अब नहीं रहे। हार्ट अटैक ने ऋतुराज की जान ले ली। एक्टर ने महज 59 की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्टर के यूं चले जाने हर किसी को सदमा लगा। हाल ही में ऋतु राज के निधन पर निर्माता संदीप सिकंद का रिएक्शन सामने आया है। ऋतु राज के चले जाने से संदीप सिकंद बुरी तरह टूट गए हैं।


शाहरुख खान के एकदम चड्डी-बड्डी यार थे ऋतुराज सिंह

अभी लोग 'दंगल' की छोटी बबीता यानी सुहानी भटनागर के निधन से उबरे नहीं थे कि बी-टाउन से एक बुरी खबर आ गई। खबर आई की ऋतुराज सिंह का निधन हो गया। एक्टर के  निधन से सबका दिल दहला दिया। ऋतुराज सिंह का 59 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। टीवी के साथ-साथ ऋतुराज सिंह फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।  बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि ऋतुराज सिंह, शाहरुख खान के बेस्ट फ्रेंड थे। दोनों स्ट्रगल के दिनों के साथी थी, और साथ में खूब थिएटर भी किया थ। ऋतुराज सिंह हमेशा कहते थे कि जब भी कभी वह मुसीबत होंगे, तो शाहरुख ही सबसे पहले उनके पास आएंगे।

 

ऑन स्क्रीन पिता के निधन से टूटा वरुण धवन का दिल

 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम ऋतुराज सिंह का 59 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। ऋतुराज सिंह के निधन की खबर ने सबका दिल दहला दिया। फैंस से लेकर बी-टाउन इंडस्ट्री के स्टार्स नम आंखों से ऋतुराज सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब इस लिस्ट में बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन का नाम जुड़ गया है। वरुण धवन ने ऋतुराज सिंह के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर कर एक्टर को श्रद्धांजलि दी। वरुण ने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर लिखा-'#RIP ऋतुराज सर के साथ काम करके काफी अच्छा समय बिताया था और कुछ समय पहले ही बेबी जॉन के सेट पर उनसे मुलाकात हुई थी।'


पंजाबी कुड़ी बन दिव्या अग्रवाल ने हाथों में रचाई मेहंदी

टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल आज यानि 20 फरवरी को दुल्हन बनेंगी। दिव्या अग्रवाल मंगलवार की शाम अपने प्यार अपूर्व पडगांवकर संग सात फेरे लेंगी।19 फरवरी को उनकी मेहंदी सेरेमनी की रस्म हुई। ये फंक्शन बहुत ही सादगी भरा रहा।दिव्या के हाथों पर एकदम सिंपल डिजाइन में अपूर्व के नाम की मेहंदी रच गई। मेहंदी सेरेमनी में दिव्या ने पंजाबी मुटियार बन हर किसी का दिल जीत लिया। 

 

सुर्ख लाल लहंगे में दुल्हन बनीं टीवी की 'पार्वती' ने चुराया दिल

 

टीवी की 'पार्वती' यानि सोनारिका भदौरिया ने 18 फरवरी 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पराशर से शादी कर ली है। कपल ने राजस्थान के रणथंभौर में परिवार और दोस्तों संग सात फेरे लिए।  सोनारिका-विकास  ने अपने इस खास दिन को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कपल ने इस राॅयल वेडिंग में पानी की तरह पैसा बहाया। मेहंदी सेरेमनी से लेकर हल्दी और शादी तक हर चीज बॉलीवुड स्टार की शादी को कड़ी टक्कर दे रहा था। सुर्ख लाल लहंगा पहन दुल्हन बनीं सोनारिका ने सबका दिल जीत लिया।


'अनुपमा' के 'यशपाल सर' का निधन

 

टीवी और फिल्मों के दिग्गज एक्टर ऋतुराज सिंह हमारे बीच नहीं रहे। 'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की मौत के चार दिन बाद आई ऋतुराज सिंह के निधन की खबर से हर किसी को धक्का लगा। ऋतुराज सिंह ने 59 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट चलते दुनिया को अलविदा कह दिया। वह आखिरी बार पर्दे पर टीवी सीरियल 'अनुपमा' में नजर आए थे।इसमें उन्होंने यशपाल का किरदार निभाया था जो एक रेस्टोरेंट के मालिक होते हैं। एक्टर के निधन पर 'अनुपमा' की लीड एक्ट्रेस ने दुख जाहिर किया है।

Content Writer: Smita Sharma

Yeh Rishta Kya Kehlata HaiRituraj SinghPasses AwayHeart AttackBabita PhogatSuhani BhatnagarDeepika PadukonePregnantVikrant MasseyDivya AgarwalSonarika BhadoriaBollywood NewsTelevision News

loading...